{"_id":"60fc49f38ebc3e5843066bc1","slug":"sirgul-temple-sirmaur-nahan-news-sml378019193","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरकटी मढ़ी में बनेगा शिरगुल महाराज का भव्य मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिरकटी मढ़ी में बनेगा शिरगुल महाराज का भव्य मंदिर
विज्ञापन
सिरमौर जिला के शिरकटी मढ़ी में शिरगुल महाराज के मंदिर में श्रमदान करते ग्रामीण।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। सैर तंदूला और भूटली मानल पंचायतों की सीमा पर स्थित शिरकटी मढ़ी नामक स्थान पर शिरगुल महाराज के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। चार पंचायतों की आस्था से जुड़े शिरगुल महाराज के मंदिर के निर्माण से पूर्व सराय का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर सैर तंदूला पंचायत के ग्रामीण दिन-रात श्रमदान में सहयोग दे रहे हैं।
शिरगुल भक्तों ने इसी स्थान पर टेंट आदि लगाकर अपना डेरा जमाया है। इस स्थान पर न तो फिलहाल बिजली की कोई स्थायी व्यवस्था है और न ही पानी की व्यवस्था। बावजूद इसके लोग अपने घरों से पानी ढोकर पीने के साथ-साथ निर्माण कार्य में सहयोग दे रहे हैं। बता दें कि शिरगुल महाराज के प्रति सैर तंदूला और भूटली मानल के साथ-साथ गवाही और कोटला मांगण के सैकड़ों लोगों की आस्था है।
मंदिर के निर्माण के लिए लोग अपने स्तर पर मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं। अभी तक यहां चबूतरे पर स्थापित शिरगुल महाराज की पूजा अर्चना करते आए हैं लेकिन मंदिर निर्माण के बाद विधिवत तरीके से शिरगुल महाराज को विराजमान किया जाएगा। यहां पर श्रद्घालुओं के लिए ठहरने की व्यवस्था के लिए सराय का भी निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी सुभाष शर्मा ने बताया कि सैकड़ों लोग श्रमदान में अपना सहयोग दे रहे हैं। मंदिर के निर्माण में जुटे मिस्त्री देशराज ठाकुर और सुरेश ठाकुर भी श्रमदान में अपनी सेवाएं देने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि चार पंचायतों की आस्था के प्रतीक शिरगुल महाराज का मंदिर जल्द बनकर तैयार होगा। चार पंचायतों के लोग बारी-बारी से मंदिर निर्माण में अपना सहयोग कर रहे हैं।
.............