{"_id":"6b0580dcfaf8ef01d508a03c","slug":"sentence-stayed-in-cheque-case-order-to-deposit-20-percent-nahan-news-c-177-1-nhn1017-194984-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चेक मामले में सजा पर रोक, 20 प्रतिशत जमा करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चेक मामले में सजा पर रोक, 20 प्रतिशत जमा करने के आदेश
विज्ञापन
नाहन। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कपिल शर्मा की अदालत ने चेक बाउंस मामले में दोषी शिलाई निवासी दलीप सिंह की सजा अपील के अंतिम निपटारे तक निलंबित कर दी है। अदालत ने यह राहत मुआवजा राशि का 20 प्रतिशत जमा करवाने और जमानती बांड भरने की शर्त पर दी है।
मामला दलीप सिंह बनाम अनिल कुमार नेगी से जुड़ा है। मामले के अनुसार, न्यायिक दंडाधिकारी शिलाई की अदालत ने 12 अक्तूबर 2026 को फैसला सुनाते हुए दलीप सिंह को दोषी करार दिया था। अदालत ने उसे एक साल के कारावास और शिकायतकर्ता को 1.50 लाख रुपये मुआवजा देने की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ दलीप सिंह ने सत्र न्यायालय में अपील दायर की।
सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने पाया कि अपील में विचारणीय बिंदु मौजूद हैं। इसके बाद अदालत ने निचली अदालत की सजा को अपील के अंतिम निपटारे तक निलंबित करने के आदेश दिए। संवाद