{"_id":"60e89cce8ebc3ee2201d9799","slug":"sataun-people-meet-sdm-nahan-news-sml376390820","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतौन गांव के ऊपर लगती पुलिया बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतौन गांव के ऊपर लगती पुलिया बंद करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। विकासखंड पांवटा साहिब के सतौन पंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से गांव के ऊपर बन रही एक पुलिया को बंद करवाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि सड़क के किनारे जल निकासी नाली बनाकर पानी को विश्राम गृह के साथ लगते बरसाती खड्ड में डाल दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे को लेकर एसडीएम विवेक महाजन को एक ज्ञापन सौंपा है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सतौन पंचायत की प्रधान ममता देवी, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, बीडीसी सदस्य सुमित्रा चौहान, जोगेंद्र चौहान, वार्ड सदस्य नरेश तोमर और सुरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर सतौन के पास पानी की निकासी के लिए एक पुलिया बनी हुई है जिसका पानी और मलबा लोगों के घरों व खेतों में घुसता है जिससे लोगों को हर साल काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि एसडीएम को ज्ञापन देकर इस पुलिया को बंद करवाने की मांग उठाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के किनारे जल निकासी नाली बनाकर पानी को विश्राम गृह के साथ लगते बरसाती खड्ड में डाल दिया जाए जिससे जल निकासी उचित रहने पर सैकड़ों परिवार की समस्या दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने बताया कि सतौन ग्राम पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मिला है जिसके बाद एनएच के अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
---------------