फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   roads closed due to landslide

Sirmour News: तीसरे दिन भी नहीं खुला नाहन-रेणुकाजी मार्ग, 8 सड़कें अब भी बंद

Fri, 04 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
roads closed due to landslide
नाहन में 67 एमएम बारिश, पांवटा में तीन मकान क्षतिग्रस्त; सड़कें खोलने के लिए युद्धस्तर पर जुटा लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू/सतौन (सिरमौर)। जिले में भूस्खलन और मलबे के कारण करीब आठ सड़कें अब भी बंद हैं, लेकिन नाहन-रेणुकाजी मार्ग की स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है। नेहली के समीप पहाड़ी से लगातार पत्थर और चट्टानें खिसकने के कारण यह महत्वपूर्ण मार्ग तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो सका।
सड़क बंद होने से नाहन और रेणुकाजी के बीच आवाजाही प्रभावित है और लोगों को लंबा वैकल्पिक सफर करना पड़ रहा है। वीरवार को जिले में 34 सड़कें बंद थीं, जिनमें से अधिकांश को विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया है। जिला मुख्यालय नाहन में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 67 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

नेहली के समीप पहाड़ी से लगातार बड़े पत्थर और मलबा गिरने के कारण सड़क पूरी तरह अवरुद्ध है। मार्ग पर भारी फिसलन और दलदल होने से पैदल आवाजाही भी जोखिम भरी बनी हुई है। वैकल्पिक मार्ग तैयार कर बहाली की कोशिश की जा रही है, लेकिन नए मार्ग वाले हिस्से में भी भूमि खिसकने से काम चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि पुराना मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। मौके पर दो मशीनें काम कर रही हैं और मार्ग को बहाल करने के प्रयास लगातार जारी हैं। रविवार शाम तक मार्ग बहाल होने की उम्मीद है। यात्रियों से फिलहाल वैकल्पिक मार्गों से ही सफर करने की अपील की गई है।
सतौन-रेणुकाजी सड़क शडियार के समीप पहाड़ी दरकने से दो दिन से प्रभावित है। लोक निर्माण विभाग ने छोटी गाड़ियों के लिए मार्ग खोल दिया था, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा आने के कारण आवाजाही बार-बार बाधित हो रही है। बसों की आवाजाही बंद होने से सतौन, भजौन, चांदनी और कठवार सहित कई पंचायतों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
रामाधौण पंचायत में धौण-सुंदरिया पुल के समीप सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है। यहां भूमि कटाव की भी सूचना है। प्रशासन की टीम शनिवार को मौके का जायजा लेगी। वहीं, भारी बारिश से पांवटा साहिब की भगाणी तहसील में तीन मकानों को करीब 55 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मेहरूवाला में एक कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि भगाणी और मेहरूवाला में दो मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद शर्मा ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के लिए विभागीय कर्मचारी और मशीनरी लगातार युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। भूस्खलन प्रभावित मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed