फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road damage near gulriya

Sirmour News: गुलरिया में सड़क के स्थायी निर्माण को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

Mon, 12 Oct 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
road damage near gulriya
गुल​रिया में नाहन-कौलावालाभूड़ सड़क बहाली की मांग को लेकर पंचायत प्रधान व स्थानीय लोग। स्रोत : 
संशोधित--
विज्ञापन


-लोगों ने किया शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन, नदी में वैकल्पिक रास्ता भी बनाया
-सड़क बंद होने से ग्रामीणों को तय करना पड़ रहा तीन किलोमीटर का पैदल सफर
-नाहन-कौलावालांभूड़ सड़क पर गुलरिया में सूखे में ही भूस्खलन से बंद है सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। नाहन विकास खंड के कौलांवालाभूड़ और बर्मा पापड़ी के बीच गुलरिया में हुए भारी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के स्थायी निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। रविवार को पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण और प्रतिनिधि गुलरिया में एकत्रित हुए और मार्ग बहाली को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। ग्रामीण काफी समय तक मौके पर बैठे रहे।
दरअसल, नाहन-कौलांवालाभूड़ सड़क गुलरिया के पास तीन दिन पहले भारी मलबा आने से बंद हो गई। ऐसे में लोगों को तीन किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी नौकरी पेश, स्कूल, आईटीआई और कॉलेज के बच्चों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम के समय 6:30 बजे बस उन्हें गुलरिया के पास उतार देती है। इसके बाद उन्हें तीन किलोमीटर पैदल रात के समय में घर पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नदी के रास्ते वैकल्पिक मार्ग भी बनाया है, लेकिन इसमें छोटी गाड़ियां ही निकल पा रही है। वहीं नदी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण जोखिम भी बना रहता है। वहीं दोपहिया वाहन चालक नदी में फंस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पंचायत प्रधान कोमल रघुवंशी और उपप्रधान नाजिम सहित वार्ड सदस्य और ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। समाजसेवी हिमांशु ठाकुर ने बताया कि स्थायी सड़क निर्माण की मांग को लेकर तैयार ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, नाहन के विधायक अजय सोलंकी और सांसद सुरेश कश्यप को भेजा जाएगा। ज्ञापन के साथ घटनास्थल की तस्वीरें, समाचार पत्रों की कटिंग और पंचायत का प्रस्ताव भी संलग्न किया जाएगा।

पंचायत प्रधान कोमल रघुवंशी ने बताया कि गुलरिया के पास सड़क बंद है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को लोगों ने गुलरिया में शांतिपूर्वक रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सड़क को जल्द बहाल करवाया जाए। उन्होंने कहा कि गुलरिया में प्रत्येक बरसात में सड़क बंद हो जाती है। इसलिए विभाग को इसके स्थायी निर्माण के लिए कदम उठाने चाहिए।--

गुलरिया में नाहन-कौलावालाभूड़ सड़क बहाली की मांग को लेकर पंचायत प्रधान व स्थानीय लोग। स्रोत : 

गुलरिया में नाहन-कौलावालाभूड़ सड़क बहाली की मांग को लेकर पंचायत प्रधान व स्थानीय लोग। स्रोत : 

गुलरिया में नाहन-कौलावालाभूड़ सड़क बहाली की मांग को लेकर पंचायत प्रधान व स्थानीय लोग। स्रोत : 

गुलरिया में नाहन-कौलावालाभूड़ सड़क बहाली की मांग को लेकर पंचायत प्रधान व स्थानीय लोग। स्रोत : 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed