फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka ji mela work

Sirmour News: गिरि नदी पर अस्थायी पुल और पार्किंग बनकर तैयार

Tue, 28 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
renuka ji mela work
रेणुकाजी में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार किया गया अस्थायी पुल। संवाद
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की तैयारियों को लगे पंख, कार्य अंतिम चरण में पहुंचा
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 31 अक्तूबर को मेले का करेंगे शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री सहित देवताओं के आगमन को लेकर जिला प्रशासन, रेणुका विकास बोर्ड और सभी विभाग मुस्तैदी से मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

मेले को लेकर गिरि नदी पर अस्थायी पुल तैयार कर लिया गया है। लोग, इस पुल के माध्यम से कम समय में मेला मैदान में पहुंच सकेंगे। गिरि नदी के किनारे वाहनों को पार्क करने के लिए पार्किंग भी तैयार कर ली गई है। यही नहीं देवताओं के पड़ाव के लिए इस बार खेल मैदान में अस्थायी पंडाल तैयार किया गया है। यहीं से 31 अक्तूबर को मुख्यमंत्री देवताओं की रवानगी करके मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


मेले के आयोजन को लेकर सड़कों की मरम्मत और सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। जबकि रेणुका विकास बोर्ड ने मंदिरों की साज-सज्जा और रंगरोगन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कलाकारों के लिए रेणु मंच का भी विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत-महात्माओं के आश्रमों में भी श्रद्धालुओं के ठहरने की विशेष व्यवस्था और आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। निर्वाण आश्रम रेणुकाजी में श्रद्धालुओं के सोने के लिए पराली का बिछौना बिछाया गया है। यहां संत-महात्माओं का आगमन भी शुरू हो गया है ताकि उनको मेले के दौरान स्थायी ठिकाना मिल सकें। रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि रेणुकाजी मेले की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं। 30 अक्तूबर से पूर्व ही सभी तैयारियों को पूर्ण करके व्यवस्थाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा।


---बाक्स

आज मेले की तैयारी की समीक्षा करेंगे विधानसभा उपाध्यक्ष

रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष विनय कुमार 29 और 30 अक्तूबर को रेणुका प्रवास पर रहने के साथ-साथ रेणुका मेले की तैयारी की समीक्षा करेंगे ताकि व्यवस्थाओं की खामियों को शीघ्र दूर किया जा सके।

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed