फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka fair start in sirmaur and cm participatede in main function

मां रेणुका और परशुराम के जयघोषों से गूंजी रेणुका नगरी

Sat, 13 Nov 2021 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
renuka fair start in sirmaur and  cm  participatede in main function
ददाहू में शोभायात्रा के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। ढोल-नगाड़े, नरसिंगे और बैंड बाजे की धुन। आकर्षक रूप से सुसज्जित पालकियों में विराजमान भगवान परशु राम....। चारों ओर मां रेणुका और भगवान परशु राम के जय उद्घोष। भगवान परशुराम की जय...., जय मां रेणुका...जैसे उद्घोष ने ददाहू से लेकर रेणुका जी तक के वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जहां-जहां से शोभायात्रा गुजरी लोगों ने पुष्पवर्षा कर अपने आराध्य देवता का स्वागत किया। वहीं, नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय रेणुका उत्सव शुरू हो गया।
विज्ञापन

ददाहू बाजार के समीप गिरि नदी के पवित्र तट पर पहुंची देव पालकियां दोपहर बाद रेणुका के लिए रवाना हुई। देर शाम रेणुका जी स्थित त्रिवेणी संगम पर मां और पुत्र का भव्य मिलन हुआ। इस भव्य मिलन को देख वहां उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ भाव-विभोर हो गई। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मेले का विधिवत शुभारंभ करके देवताओं की पालकी को कंधा देकर रवाना किया। उन्होंने शोभा यात्रा की अगुवाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने क्षेत्रवासियों को मेले की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह मेला प्रदेश की लोक संस्कृति में अपनी एक अलग व अमिट पहचान रखता है। इसके प्रति हजारों लोगों की श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास टिका हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धीरे-धीरे प्रदेश कोविड काल के बुरे दौरे से निकल रहा है। मां रेणुका से प्रार्थना करेंगे कि जल्द प्रदेश कोविड के दौर से बाहर निकले ताकि प्रदेश पुन: तरक्की की राह पर बढ़ सके।
उन्होंने मेला मैदान में विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई विकासात्मक प्रत्याशियों का उद्घाटन करने के साथ-साथ उनका अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed