फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rajgarh aria very cold

शीतलहर की चपेट में राजगढ़ क्षेत्र, घरों में दुबके लोग

Thu, 12 Jan 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Thu, 12 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन

राजगढ़ क्षेत्र में ठंड ने पिछले दस वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। क्षेत्र में पाला भी जमकर कहर बरपा रहा है। वहीं शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया है। शीतलहर के कारण अधिकतर लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हैं। जबरदस्त बर्फबारी व बारिश के कारण यातायात सहित बिजली आपूर्ति पूर्णतया बाधित हो गई है। आम जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है।

विज्ञापन


पाले व ठंड के कारण पेयजल आपूर्ति वाली पाइप लाइनें जाम हो चुकी है। भारी बरसात व बर्फबारी के कारण क्षेत्र की दस पंचायतों में ब्लैक आउट की स्थिति बरकरार है। वीरवार तक टालीभुजल, माटल बखोग, कोटीपद्योग, देवठी-मंझगाव, डिब्बर, कोटलाबंगी, शायासनौरा, नेरटीबघोट, जदोल टपरोली व हाब्बन पंचायतों में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन


हालांकि स्कूलों में छुट्टियां चल  रही है, मगर वार्षिक परीक्षाओं का डर भी छात्रों को सता रहा है। क्योंकि बिजली न होने के कारण छात्र पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र की अधिकतर संपर्क सड़कें भी बाधित हो गई है। लोगों को यातायात व्यवस्था सुचारू न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में खाने-पीने की वस्तुएं न पहुंच पाने के कारण लोगों को दोगुने दामों पर खच्चरों से सामान मंगवाना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा क्षेत्र में खाने-पीने की वस्तुओं की सप्लाई के लिए किसी भी तरह का इंतजाम नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed