फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   poster problem in nahan on wall

Sirmour News: नाहन शहर में अवैध पोस्टर और विज्ञापनों पर नगर परिषद सख्त

Sun, 19 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
poster problem in nahan on wall
नाहन के दिल्ली गेट पर ​स्थित लिटन मैमोरियल पर चस्पां किए गए पोस्टर। संवाद
-बिना अनुमति लगाई सामग्री को तीन दिन में हटाने का अल्टीमेटम
विज्ञापन


-नगर परिषद ने शहर की सुंदरता बनाए रखने को उठाया कदम

-अब चयनित स्थानों पर ही अनुमति के बाद लग सकेंगे पोस्टर

चंद्र ठाकुर

नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर में अवैध पोस्टर, बैनर और विज्ञापन होर्डिंग्स पर अब नगर परिषद सख्त हो गई है। बिना अनुमति के जगह-जगह लगाए गए पोस्टरों को हटाने के लिए नगर परिषद ने तीन दिन का अल्टीमेटम जारी किया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर पोस्टर नहीं हटाए जाने पर परिषद की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दरअसल, नगर परिषद के इस फैसले का उद्देश्य शहर की सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखना है। जानकारी के मुताबिक शहर के प्रमुख इलाकों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में अवैध पोस्टर और विज्ञापन चस्पा किए जा रहे थे, जिससे शहर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा था। खासकर दिल्ली गेट, रानीताल, गुन्नूघाट, महलात कालीस्थान और बस अड्डा नाहन सहित अन्य स्थानों पर दीवारों, बिजली के खंभों और सार्वजनिक संपत्तियों पर पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, ऐतिहासिक धरोहरों और पार्कों को भी नहीं बख्शा जा रहा, जिससे शहर की विरासत को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि अब शहर में पोस्टर और विज्ञापन केवल चयनित स्थानों पर ही लगाए जा सकेंगे। इसके लिए संबंधित व्यक्ति या संस्था को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा और नगर परिषद व संबंधित विभागों से विधिवत अनुमति प्राप्त करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, नगर परिषद की इस कार्रवाई से शहर में अवैध प्रचार सामग्री पर लगाम लगने की उम्मीद है। इससे नाहन की स्वच्छ व व्यवस्थित छवि को मजबूती मिलेगी, वहीं सुंदरता भी बरकरार रहेगी।


नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे तीन दिन के भीतर अपने अवैध पोस्टर और विज्ञापन स्वयं हटा लें, अन्यथा परिषद अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए इन्हें हटाएगी और नियमों के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। संवाद

नाहन के दिल्ली गेट पर स्थित लिटन मैमोरियल पर चस्पां किए गए पोस्टर। संवाद

नाहन के दिल्ली गेट पर स्थित लिटन मैमोरियल पर चस्पां किए गए पोस्टर। संवाद

नाहन के दिल्ली गेट पर स्थित लिटन मैमोरियल पर चस्पां किए गए पोस्टर। संवाद

नाहन के दिल्ली गेट पर स्थित लिटन मैमोरियल पर चस्पां किए गए पोस्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed