फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   posahaar jagrukta programme organised in nahan

मोटे अनाज को अपने खानपान में जरूर करें शामिल : सुनील शर्मा

Sat, 30 Sep 2023 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
posahaar jagrukta programme organised in nahan
नगर परिषद हॉल नाहन के पोषण माह अभियान के समापन मौके पर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक व
सचित्र
विज्ञापन

मोटे अनाज को अपने खानपान में जरूर करें शामिल : सुनील शर्मा

पोषाहार माह अभियान के समापन पर बोले जिला कार्यक्रम अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए गए पोषाहार माह अभियान का शनिवार को समापन हो गया।

इस अभियान के तहत सिरमौर जिले के 1,467 आंगनबाड़ी केंद्रों, आंगनबाड़ी सर्किलों के अलावा खंड स्तरीय जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं-माताओं, बच्चों और अन्य जरूरतमंद लोगों को पोषाहार के बारे में जागरूक किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर सुनील शर्मा ने नगर परिषद हॉल नाहन में शनिवार को आयोजित समापन समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजर और विभाग के अन्य कर्मचारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में देश में मोटा अनाज मिलैट के प्रति आम जन में रुझान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन पद्धति में परंपरागत ढंग से मोटे अनाज के प्रयोग का प्रचलन रहा है। उन्होंने कहा कि ज्वार, बाजरा, रांगी, कुट्टू आदि जहां परंपरागत ढंग से भोजन का भाग रहा है, वहीं इन अनाजों की औषीधीय कीमत (मेडिशन वेल्यू) भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सबको विशेषकर माताओं, बहनों, बच्चों और बुजुर्गों को अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों का अधिक से अधिक सेवा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र नाहन इकाई दो की महिलाओं ने पोषण पर समूहगान प्रस्तुत किया। इसके अलावा नाहन ग्रामीण और कौलांवालाभूड़ सर्किल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण संबंधी प्रस्तुतियां दीं।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. राजन, बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन कमल शर्मा, पोषण अभियान समन्वयक राजेश शर्मा के अलावा बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

.....

सराहां में भी मनाया जागरूकता शिविर

सराहां। बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद द्वारा पोषण माह 2023 के समापन पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर खंड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार सराहां में किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम डाॅ. संजीव धीमान ने की।

शिविर में बीएमओ डाॅ. संदीप शर्मा, बीडीओ रमेश शर्मा, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. नितिका विशेषतौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं को पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए पौष्टिकता युक्त खानपान को दैनिक दिनचर्या में उपयोग लाने का आह्वान किया।

नगर परिषद हॉल नाहन के पोषण माह अभियान के समापन मौके पर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक व

नगर परिषद हॉल नाहन के पोषण माह अभियान के समापन मौके पर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed