{"_id":"f0a7c210279605927c544d21b6b5eefa","slug":"polithin-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन उन्मूलन को प्रशासन उठाएगा सख्त कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन उन्मूलन को प्रशासन उठाएगा सख्त कदम
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sat, 30 Jan 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने कहा कि ऐतिहासिक गुरु की नगरी की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं होगा। उत्तराखंड के विकासनगर एसडीएम से शीघ्र बैठक होगी। कुल्हाल मंडी से पॉलिथीन पर रोकथाम को लेकर चर्चा होगी। कुल्हाल सब्जी मंडी से आ रहे पॉलिथीन पर अब, सख्ती से रोक लगाई जाएगी। साथ ही आगामी वीरवार से पांवटा में अपनी साप्ताहिक सब्जी मंडी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने शनिवार को यहां जारी बयान में बताया कि छह माह से क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा ग्रुप जनता को जागरूक कर रहा है। हर सदस्य कृत संकल्प लेकर कार्य कर रहा है। अभियान में नगर परिषद पर्यवेक्षक व सफाई कर्मियों का खूब सहयोग मिला है। अब हालात काफी बदले से नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम पांवटा ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाना है। इसलिए पॉलिथीन उन्मूलन को गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। हर वार्ड में सफाई, पड़ोसी राज्यों के बैरियरों से पॉलिथीन आने पर भी रोक को निरंतर प्रयास किए हैं। कुल्हाल जाकर पॉलिथीन बंद करने के बात व्यापारियों के समक्ष रखी। पड़ोसी राज्य को हर सप्ताह लाखों राशि पांवटा क्षेत्र से जा रही है। बदले में पॉलिथीन के रूप में पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है। कई बार समझाने के बाद व्यापारी पॉलिथीन बंद नहीं कर रहे हैं। इसलिए, हर सप्ताह अपने पांवटा में ही सब्जी मंडी शुरू की जा रही है।
विज्ञापन