फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Organization of a gathering on the martyrdom day of Guru Arjan Dev

Sirmour News: गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर समागम का आयोजन

Sun, 09 Jun 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Sun, 09 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Organization of a gathering on the martyrdom day of Guru Arjan Dev
शब्द-कीर्तन कर संगत को किया निहाल
विज्ञापन

ढांग उपरली अकाल बुंगा गुरुद्वारा साहिब में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के ढांग उपरली स्थित अकाल बुंगा साहिब गुरुद्वारा में गुरुअर्जन देव के शहीदी दिवस को समर्पित गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। शुक्रवार को शुरू हुए अखंड पाठ का भोग रविवार को डाला गया। इस मौके पर दीवान सजाया गया। गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने गुरु की बाणी का बखान कर उपस्थित संगत को निहाल किया।

गुरमत प्रचार ट्रस्ट के रागी जत्था भाई हरि सिंह ने शबद कीर्तन कर संगत को गुरु की वाणी सुनाई। उन्होंने जिसका साहिब डाडा होए, बिन भागा सतसंग ना लभे शब्द गायन कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविशरी जत्था के भाई गुरजंट सिंह बैंका ने गुरु अर्जन देव जी का इतिहास सुनाकर लोगों को जानकारी। गुरु ने धर्म का सम्मान करते हुए उस समय के बादशाह की सभी बातें मानने से इंकार कर दिया ओर शहीद होना उचित समझा। इस मौके पर अटूट लंगर का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed