{"_id":"631ccdd6f80fe30fd32835a6","slug":"one-boy-died-and-three-injured-in-two-bike-accident-in-kahan-village-saranha-sirmaur-nahan-news-sml4212776128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकें टकराईं; एक युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकें टकराईं; एक युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर काहन के पास सड़क के किनारे पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइकें। संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या से घर लौट रहे हरियाणा और हिमाचल के युवकों की दो बाइकें आपस में टकराने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पच्छाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा नाहन-शिमला नेशनल हाईवे 907ए पर सराहां से दो किलोमीटर आगे काहन के समीप हुआ। हिमाचल और हरियाणा के युवकों की दो बाइकें (एचपी16एए-0802 और एचआर03वी-6206) आपस में इतनी जोर से टकराईं कि बाइक का टायर रिम से अलग हो गया।
हादसे में मौके पर ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि, तीन घायल युवकों को सराहां सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रात को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान एचपी 16एए-0802 बाइक पर बैठे 22 वर्षीय कुशाल पुत्र प्रेम दत्त निवासी चाठड़ी तहसील पच्छाद जिला सिरमौर के तौर पर हुई है। उसके साथ सवार 29 वर्षीय गंगाराम पुत्र होशियार सिंह निवासी बेल तहसील पच्छाद बैठा था जो घायल हो गया।
जबकि एचआर 03वी-6206 बाइक पर बैठे हरियाणा के पंचकूला जिले के मोरनी हिल्स का उमेश पुत्र गोपाल और उसका साथी निशांत पुत्र हरबंस निवासी भटौली डाकघर मोरनी हिल्स गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिनका नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। शनिवार को सराहां पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।