फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no facility in nahan medical college-said dr rajiv bindal

जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में नहीं मिल रही मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं : बिंदल

Thu, 13 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
no facility in nahan medical college-said dr rajiv bindal
-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन


-कहा, ऑपरेशन थिएटर दो वर्ष से बंद, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं मिल रही

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कथित बदहाली को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में मरीजों को मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। इससे मरीजों को जांच और उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
डॉ. बिंदल ने दावा किया कि अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर करीब दो साल से बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं भी प्रभावित हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर भेजा जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकारी अस्पताल में ही जांच की सुविधा होनी चाहिए तो मरीजों को निजी स्तर पर जांच करवाने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने एक्सरे सुविधा को लेकर भी सवाल उठाए। बिंदल ने कहा कि मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है और रिपोर्ट उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। आपातकालीन स्थिति में इससे मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है। मरीजों पर पर्ची शुल्क का अतिरिक्त बोझ डाला गया है। कई जांचें बाहर से करवानी पड़ रही हैं और दवाइयां भी बाहर से खरीदने की नौबत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बिंदल ने कहा कि करीब चार साल से मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य ठप पड़ा है। पुराने भवन को उधेड़कर केवल दिखावटी काम किए जा रहे हैं, जबकि मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने अस्पताल में पानी के रिसाव और गंदगी का आलम हैं। मरीजों और तीमारदारों को छत या सीलिंग का हिस्सा गिरने का डर बना रहता है।

उन्होंने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल उपचार केंद्र के बजाय रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। गंभीर मरीजों को उपचार देने के बजाय दूसरे अस्पतालों में भेजा जा रहा है। डॉ. बिंदल ने सरकार से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत ढांचे को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed