{"_id":"6aba5c5ca789c4e59d0d52c6","slug":"pua-election-in-kafota-college-nahan-news-c-177-1-nhn1002-190159-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बलबीर सिंह अध्यक्ष और मनीष कुमार प्रजापति उपाध्यक्ष चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बलबीर सिंह अध्यक्ष और मनीष कुमार प्रजापति उपाध्यक्ष चुने
विज्ञापन
कफोटा कॉलेज की नवनियुक्त पीटीए कार्यकारिणी। संवाद
डिग्री कॉलेज कफोटा में नई पीटीए कार्यकारिणी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय कफोटा में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की आम सभा आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. सुलक्षणा शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नई पीटीए कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
सभा में बलबीर सिंह को अध्यक्ष और मनीष कुमार प्रजापति को उपाध्यक्ष चुना गया। ओमप्रकाश शर्मा को कोषाध्यक्ष, लायक राम शर्मा को सहसचिव और दाताराम शर्मा को सलाहकार बनाया गया। धनबीर पुंडीर और सुभाष पुंडीर को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और संस्थान के समग्र विकास को लेकर सदस्यों ने सुझाव रखे। प्राचार्य प्रो. सुलक्षणा शर्मा ने कहा कि पीटीए की सक्रिय भागीदारी से महाविद्यालय के विकास को गति मिलेगी।-- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय कफोटा में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की आम सभा आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. सुलक्षणा शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नई पीटीए कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
सभा में बलबीर सिंह को अध्यक्ष और मनीष कुमार प्रजापति को उपाध्यक्ष चुना गया। ओमप्रकाश शर्मा को कोषाध्यक्ष, लायक राम शर्मा को सहसचिव और दाताराम शर्मा को सलाहकार बनाया गया। धनबीर पुंडीर और सुभाष पुंडीर को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
बैठक में महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और संस्थान के समग्र विकास को लेकर सदस्यों ने सुझाव रखे। प्राचार्य प्रो. सुलक्षणा शर्मा ने कहा कि पीटीए की सक्रिय भागीदारी से महाविद्यालय के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन