{"_id":"6aba5dee684de7973a016548","slug":"bahab-vayapaar-mandal-election-nahan-news-c-177-1-nhn1002-190171-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, दिग्विजय गुप्ता को अध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, दिग्विजय गुप्ता को अध्यक्ष बने
विज्ञापन
व्यापार मंडल नाहन की नवगठित कार्यकारिणी। संवाद
चौगान मैदान में मेलों से कारोबार प्रभावित होने पर व्यापारियों ने जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिंदू आश्रम नाहन में सोमवार को व्यापारियों की विशेष बैठक हुई। इस दौरान नाहन व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला व्यापार मंडल के महामंत्री अविनाश खिल्लन की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिग्विजय गुप्ता को व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया।
राकेश गर्ग और देवेंद्र अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप विज, संजय गर्ग और पीतांबर चावला को उपाध्यक्ष बनाया गया। सचिन गर्ग को महासचिव, हरीश सैनी को सहायक सचिव, अंकित बंसल, शिवम मित्तल और गौरव को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। संजय जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में चौगान मैदान में आयोजित होने वाले मेलों से शहर के व्यापार पर पड़ रहे असर को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई। व्यापारियों का कहना था कि मेलों के दौरान बाहरी व्यापारियों की गतिविधियों से स्थानीय कारोबार प्रभावित होता है। इस मुद्दे पर जल्द प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करने का निर्णय लिया गया।-- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिंदू आश्रम नाहन में सोमवार को व्यापारियों की विशेष बैठक हुई। इस दौरान नाहन व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला व्यापार मंडल के महामंत्री अविनाश खिल्लन की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिग्विजय गुप्ता को व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया।
राकेश गर्ग और देवेंद्र अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप विज, संजय गर्ग और पीतांबर चावला को उपाध्यक्ष बनाया गया। सचिन गर्ग को महासचिव, हरीश सैनी को सहायक सचिव, अंकित बंसल, शिवम मित्तल और गौरव को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। संजय जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
बैठक में चौगान मैदान में आयोजित होने वाले मेलों से शहर के व्यापार पर पड़ रहे असर को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई। व्यापारियों का कहना था कि मेलों के दौरान बाहरी व्यापारियों की गतिविधियों से स्थानीय कारोबार प्रभावित होता है। इस मुद्दे पर जल्द प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन