फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   missing boy of gehal not recover after three days

तीन दिन से लापता गेहल के युवक नहीं लगा सुराग

Tue, 16 Nov 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
missing boy of gehal not recover after three days
हरिपुरधार के गेहल क्षेत्र से लापता युवक की तलाश करती पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। पिछले तीन दिन से लापता गेहल गांव के 23 वर्षीय अनूप कुमार का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। अनूप कुमार 14 नवंबर को मवेशी चराने जंगल की ओर गया था। शाम को पशु जंगल से वापस आ गए लेकिन अनूप कुमार पशुओं के साथ घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इससे परिजन काफी चिंतित हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी और उसी समय ग्रामीण अनूप की तलाश करने के लिए जंगल की ओर निकल गए। काफी तलाश करने के बाद भी जब अनूप का पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने रात को ही इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम रात को ही अनूप को तलाश करने गेहल के जंगल की ओर निकली। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ पूरी रात छानबीन की पर अनूप का कोई भी पता नहीं चल पाया। अनूप को जंगल के आसपास लापता हुए तीन दिन हो गए हैं। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस भी युवक की तलाश में जंगल की खाक छान रही है। अन्य जगह भी पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना दी है। पुलिस अनूप को ढूंढने के भरसक प्रयास कर रही है।
...............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed