फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   married woman make sucide in mysterious circumstances

Sirmour News: नवविवाहिता कि संदिग्ध मौत पर मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 20 Dec 2023 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
married woman make sucide in mysterious circumstances
नवविवाहिता कि संदिग्ध मौत पर मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा, मामले की छानबीन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिंघपुरा पुलिस चौकी के तहत पड़ने वाले गुरुवाला गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। महिला के परिजन आत्महत्या का मामला बता रहे हैं। जबकि मायके पक्ष वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
पांवटा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का बोर्ड गठित किया है। बोर्ड ने मामला संदेहजनक होने पर मृतक महिला का शव मेडिकल कॉलेज नाहन पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुवाला निवासी नवविवाहिता (26) को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि महिला ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद महिला के मायके वाले अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला के शरीर पर चोट के निशान होने पर हत्या की आशंका जताई। बताया जा रहा है कि फरवरी माह में ही नवविवाहिता ने अपनी मर्जी से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन ने कहा कि मायके पक्ष ने संदेह जताया था। इसके बाद तीन डॉक्टरों के बोर्ड का गठन किया गया। डॉ. कमाल पाशा, डॉ. राजीव चौहान और डॉक्टर मीनाक्षी को बोर्ड में शामिल किया गया। नवविवाहिता मृतक महिला का मामला संदिग्ध होने पर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले की जांच पुरुवाला थाना के तहत पड़नेे वाली सिंघपुरा पुलिस चौकी प्रभारी कर रहे हैं।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने पर मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। इसके बाद मामले की आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed