{"_id":"696791a410a2e99d3800c134","slug":"makar-sankranti-celebration-in-dadhau-sirmaur-nahan-news-c-177-1-ssml1028-169584-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पवित्र स्नान और देवी-देवताओं का ध्यान कर किया खूब अन्न-धन दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पवित्र स्नान और देवी-देवताओं का ध्यान कर किया खूब अन्न-धन दान
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर तपे के टीले पर उमड़ी लोगों की भीड़। स्रोत- ग्रामीण
सचित्र--
जिलेभर में श्रद्धा-उल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति पर्व
रेणुकाजी समेत जिले के अन्य मंदिरों मां भंगायनी और तपे के टीले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू/नौहराधार/हरिपुरधार(सिरमौर)। मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर यहां मंदिरों में लोगों की भीड़ भी रही। लोगों ने दिन भर गुड़, तिल, शुद्ध घी, चलाई, मूंगफली, रेवड़ी, गजक और उड़द की खिचड़ी सहित गर्म वस्त्रों का दान किया।
रेणुका विकास बोर्ड के सौजन्य से रेणुकाजी तीर्थ के मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी और बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में पूर्णाहुति प्रदान की। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के साथ ही पवित्र रेणुका झील में शाही स्नान करके पुण्य कमाया। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग किसी कारण से रेणुका मेले के दौरान देवताओं के दर्शनों से वंचित रह जाते हैं, वह मकर संक्रांति के दिन देवताओं के दर्शन कर सकते हैं।
भगवान परशुराम के पिता महर्षि जमदग्नि की पावन तपोस्थली तपे के टीले पर भी हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां मेले जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने महर्षि जमदग्नि के अखंड व पवित्र धूने की विभूति को अपने मस्तक पर लगाकर दीर्घायु की कामना की। वहीं रेणुकाजी तीर्थ में स्थित श्री निर्वाण आश्रम में अखंड रामायण पाठ के संपूर्ण होने पर श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी का भंडारा लगाया गया। यहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, हरिपुरधार के प्रसिद्ध मां भंगायनी मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा व दिल्ली से माता के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु हरिपुरधार पहुंचे।
विज्ञापन
क्षेत्र के अन्य मंदिरों बढ़ोल के माता बिजाई मंदिर, पंजाह के कुचियाट मंदिर, नैनीधार के शिव मंदिर, द्राबिल के माहासू मंदिर, नौहराधार के गेलियों के शिरगुल मंदिर और धारटीधार क्षेत्र के प्रसिद्ध ला देवी मंदिर, सैनधार के कोटला मोलर में गणेश मंदिर में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
-- -- बाक्स
रेणुकाजी तीर्थ के विकास और सौंदर्यीकरण के प्रयास जारी : विनय
रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने क्षेत्र वासियों को मकर संक्रांति के पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि रेणुकाजी तीर्थ के विकास और सौंदर्यीकरण के प्रयास निरंतर जारी है। इसे लेकर लोगों से सुझाव भी आमंत्रित किया जा रहे हैं ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि रेणुकाजी तीर्थ में महिला स्नान घाट के जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है इसके बनने से महिला श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके बाद स्नान घाट का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिहं ठाकुर, सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल, कमल, मोहन लाल व इंद्र सिंह सहित बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
-- -- संवाद