{"_id":"61ccab51baccbb60cb49a8e4","slug":"kshatriya-sangathan-support-the-demand-of-giripaar-hattis-people-in-sirmaur-nahan-news-sml3950832183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं के आगे हाथ जोड़कर नहीं क्रांति से मिलेगा गिरिपार को जनजातीय दर्जा: रूमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं के आगे हाथ जोड़कर नहीं क्रांति से मिलेगा गिरिपार को जनजातीय दर्जा: रूमित
विज्ञापन
हरिपुरधार (सिरमौर)। धन्यवाद यात्रा कार्यक्रम में हरिपुरधार पहुंचे देवभूमि क्षेत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमित ठाकुर और मदन ठाकुर का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए रुमित ठाकुर ने आंदोलन में भाग लेने के लिए क्षेत्र के लोगों का आभार जताया।
उन्होंने कहा कोई भी बड़ी मांग हो सरकार उसे आसानी से पूरा करने के लिए तैयार नहीं होती। छोटी से लेकर बड़ी मांगों को मनाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना अब जरूरी हो गया है। जब तक लोग सड़कों पर नहीं उतरते, आंदोलन व धरना प्रदर्शन नहीं करते सरकार के कान पर तब तक जूं तक नहीं रेंगती।
ठाकुर ने कहाकि गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा प्रदान करने के लिए गिरिपार क्षेत्र के लोग पिछले करीब चार दशक से भी अधिक समय से सरकार के आगे गिड़गिड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं के आगे हाथ जोड़कर नहीं क्रांति से ही गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा प्रदान होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गिरिपार क्षेत्र के तीन लाख हाटियों की इस प्रमुख मांग का देवभूमि क्षेत्रिय संगठन पूरजोर समर्थन करता है। यदि गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा प्रदान करना है तो लोगों को आंदोलन तेज करना पड़ेगा। लोगों को घर से बाहर निकलकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा। हर गांव, पंचायतों व कस्बों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज करने होंगे। उन्होंने बताया कि देवभूमि क्षत्रिय संगठन लाखों लोगों के हक की लड़ाई में गिरिपार क्षेत्र के लोगों के साथ हैं। लोगों के हक की लड़ाई में क्षत्रिय संगठन भी सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है।