फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kishanpura school organised annual function

Sirmour News: काजल को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार

Tue, 09 Jan 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
kishanpura school organised annual function
काजल को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार
विज्ञापन

किशनपुरा स्कूल में वार्षिकोत्सव आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किशनपुरा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। काजल को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के पुरस्कार से नवाजा गया।
मुख्यातिथि युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव व समाजसेवी अरिकेश जंग और विशिष्ट अतिथि स्थानीय पंचायत प्रधान राकेश चौधरी ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। भूपेंद्र सिंह चौहान ने समारोह में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत, वंदेमातरम, नाटक मंचन, भंगड़ा और मानसी की टीम ने अनेकता में एकता कार्यक्रम, प्रीत कौर की टीम ने गिद्दा व अनुजा एवं सखियों ने हिमाचली नाटी से समां बांधा। मुख्यातिथि युवा नेता अरिकेश जंग ने कहा कि युवा वर्ग के जोश व बुजुर्गों के अनुभव से समाज की दशा व दिशा बदली जा सकती है। युवा नशे से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार प्राप्त करने वालों में काजल, मुक्ता, योगिता, अर्पिक कुमार, रोहित, मीनाक्षी, स्नेहा, प्रिंस, प्रियांशु, किशन चौधरी, माही, अमर, उपाासना, अर्चना, अमन मांटा, हरिलाल, आरुषी, पीहू ठाकुर, शीतल, प्राची, किशन, हर्ष, अंशुल, सागर, राहुुल, वंश, यश्वी, प्रिया, आरती, मीनाक्षी, छवि, माही, वंशिका, राहुल, बबली, वंशिका, कशिश, किशन, शिवानी, ईशू, आशू, आंचल चौधरी, रजनी, राशि और मनीषा को पुरस्कृत किया गया।



इस अवसर पर डॉ. प्रेमपाल ठाकुर, पंचायत उपप्रधान गुमान सिंह, गुलजारी लाल, पंकज शर्मा, मुकेश कुमार, ममता चौहान, एसएमसी अध्यक्षा मुकेश कुमारी, पद्मदेव, ओपी शर्मा और अभिभावक व स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed