फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kisan pradarshan in tol plaza dharmawala

Sirmour News: धर्मावाला टोल प्लाजा पर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन

Wed, 16 Sep 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
kisan pradarshan in tol plaza dharmawala
उत्तराखंड के धर्मावाला में पहुंच कर धरना प्रदर्शन करते हुए पांवटा साहिब के किसान संगठन के सदस्य
धर्मावाला टोल प्लाजा पर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन


-20 किलोमीटर दायरे के निवासियों को टोल से राहत की मांग

-पांवटा साहिब के किसानों ने गोबिंदघाट में जुटकर बनाई रणनीति, स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री करने को लेकर की नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र के किसानों ने स्थानीय लोगों को धर्मावाला टोल प्लाजा पर टोल शुल्क से राहत दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को मोर्चा खोल दिया। पांवटा साहिब के साथ लगते धर्मावाला टोल प्लाजा पर किसानों ने धरना प्रदर्शन कर 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए टोल शुल्क माफ करने की मांग उठाई। किसानों ने टोल फ्री की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।
इससे पहले पांवटा साहिब के किसान गोबिंदघाट टोल बैरियर पर एकत्रित हुए और स्थानीय लोगों के लिए टोल प्लाजा फ्री करने के मुद्दे पर मंथन किया। इसके बाद किसान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धर्मावाला में एसएच-07 पर स्थित टोल प्लाजा पहुंचे और यहां धरना प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी व भारतीय किसान सभा हिमाचल प्रदेश नेता गुरविंद्र सिंह गोपी के नेतृत्व में संघर्ष समिति की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। किसानों ने कहा कि धर्मावाला टोल प्लाजा से रोजाना आवाजाही करने वाले स्थानीय लोगों पर टोल शुल्क का आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ऐसे में 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले किसानों और स्थानीय लोगों को टोल शुल्क से राहत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) प्रदेश अध्यक्ष तरसेम सिंह और गुरविंद्र सिंह गोपी ने बताया कि बुधवार को पांवटा साहिब के साथ लगते धर्मावाला टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया गया है। किसान संगठन की प्रमुख मांग है कि किसानों के साथ-साथ टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों को टोल शुल्क से राहत दी जाए।
धरने के दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे लोगों की गाड़ियों का टोल आज ही फ्री करवाने के लिए संगठन की ओर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। किसान संगठन ने स्थानीय लोगों से धरने में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों को टोल शुल्क में छूट की आवश्यकता नहीं है, वे धरने में शामिल न हों और सामान्य रूप से टोल शुल्क का भुगतान करते रहें। संगठन ने स्पष्ट किया कि टोल फ्री करवाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का उद्देश्य किसानों और स्थानीय लोगों को राहत दिलाना है।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) नेताओं ने कहा कि टोल प्लाजा से जुड़े इस मुद्दे को लेकर उनका प्रदर्शन जारी रहेगा और मांग पूरी होने तक संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी आवाज उठाई जाएगी।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed