{"_id":"6aae7f5c43b3095ab40a0d57","slug":"khelkood-in-taruwala-nahan-news-c-177-1-ssml1030-189358-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एथलेटिक्स में तारुवाला, हॉकी में पुरुवाला और फुटबॉल में बड़ू साहिब स्कूल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एथलेटिक्स में तारुवाला, हॉकी में पुरुवाला और फुटबॉल में बड़ू साहिब स्कूल चैंपियन
विज्ञापन
जिला स्तरीय अंडर -19 खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स ट्रॉफी विजेता पीएमश्री छात्र स्कूल तारुव
सिटी स्पोर्ट्स--
-पीएमश्री स्कूल तारुवाला में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग खेल प्रतियोगिता का समापन, मुख्यातिथि मनीष तोमर ने विजेता-उपविजेताओं को बांटे पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री स्कूल तारुवाला में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में 48 स्कूलों के करीब 545 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में व्यवसायी एवं समाजसेवी मनीष तोमर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
प्रतियोगिता में मेजबान पीएमश्री स्कूल तारुवाला और अकाल अकादमी बड़ू साहिब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेजबान स्कूल ने ओवरऑल एथलेटिक्स चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। स्कूल के खिलाड़ी आर्यन को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार मिला।
प्रतियोगिता प्रभारी भवेंद्र सिंह और स्कूल के प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल ने बताया कि एथलेटिक्स में पीएमश्री स्कूल तारुवाला विजेता और द स्कॉलर्स होम स्कूल उपविजेता रहा। हॉकी में पुरुवाला स्कूल ने पहला और अकाल अकादमी बड़ू साहिब ने दूसरा स्थान हासिल किया। बास्केटबॉल में अकाल अकादमी बड़ू साहिब विजेता तथा अंबोया स्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन
फुटबॉल में अकाल अकादमी बड़ू साहिब ने खिताब जीता, जबकि पीएमश्री छात्र स्कूल पांवटा साहिब उपविजेता रहा। हैंडबॉल में सराहां स्कूल विजेता और विक्रमबाग स्कूल उपविजेता रहा। टेबल टेनिस में विक्रमबाग स्कूल ने पहला तथा कॅरिअर अकादमी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
100 मीटर दौड़ में रमन प्रथम और आयुष्मान द्वितीय, 200 मीटर में गौरव प्रथम और रमन द्वितीय, 400 मीटर में आर्यन कपूर प्रथम और उत्कर्ष द्वितीय, 800 मीटर में उत्कर्ष प्रथम और शरिक रावत द्वितीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में अनुराग तोमर प्रथम तथा दीक्षित कुमार द्वितीय रहे।
5000 मीटर दौड़ में ललित प्रथम और आशीष द्वितीय, लंबी कूद में अनुराग प्रथम और तनिश द्वितीय, ऊंची कूद में अक्षित प्रथम और कुलविंद्र द्वितीय तथा ट्रिपल जंप में आर्यन प्रथम और अयाज द्वितीय रहे।
शॉटपुट में शिवांश प्रथम, डिस्कस थ्रो में रामकिशन प्रथम और हेमंत द्वितीय तथा जैवलिन थ्रो में अक्षित प्रथम और रामकिशन द्वितीय रहे। रिले दौड़ में पीएमश्री छात्र स्कूल पांवटा साहिब प्रथम और द स्कॉलर्स होम स्कूल की टीम द्वितीय रही। प्रतियोगिता प्रभारी भवेंद्र सिंह ने सफल आयोजन के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य और स्टाफ का आभार जताया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जेआर कन्याल, उपप्रधानाचार्य संतोष तोमर, मजदूर नेता प्रदीप चौहान, एसएमसी अध्यक्ष कृतिका शर्मा, वीके राघव, जीवन जोशी, निर्मला भार्गव, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, खजान सिंह, निर्मल कुमार, सारिका, मनमोहन, जसविंदर, दिग्विजय, हुक्म सिंह, मनीष टंडन समेत विभिन्न स्कूलों के कोच मौजूद रहे।-- -- -- -- -- -
विज्ञापन
-पीएमश्री स्कूल तारुवाला में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग खेल प्रतियोगिता का समापन, मुख्यातिथि मनीष तोमर ने विजेता-उपविजेताओं को बांटे पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री स्कूल तारुवाला में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में 48 स्कूलों के करीब 545 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में व्यवसायी एवं समाजसेवी मनीष तोमर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
प्रतियोगिता में मेजबान पीएमश्री स्कूल तारुवाला और अकाल अकादमी बड़ू साहिब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेजबान स्कूल ने ओवरऑल एथलेटिक्स चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। स्कूल के खिलाड़ी आर्यन को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
प्रतियोगिता प्रभारी भवेंद्र सिंह और स्कूल के प्रधानाचार्य जोगी राम कन्याल ने बताया कि एथलेटिक्स में पीएमश्री स्कूल तारुवाला विजेता और द स्कॉलर्स होम स्कूल उपविजेता रहा। हॉकी में पुरुवाला स्कूल ने पहला और अकाल अकादमी बड़ू साहिब ने दूसरा स्थान हासिल किया। बास्केटबॉल में अकाल अकादमी बड़ू साहिब विजेता तथा अंबोया स्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन
फुटबॉल में अकाल अकादमी बड़ू साहिब ने खिताब जीता, जबकि पीएमश्री छात्र स्कूल पांवटा साहिब उपविजेता रहा। हैंडबॉल में सराहां स्कूल विजेता और विक्रमबाग स्कूल उपविजेता रहा। टेबल टेनिस में विक्रमबाग स्कूल ने पहला तथा कॅरिअर अकादमी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
100 मीटर दौड़ में रमन प्रथम और आयुष्मान द्वितीय, 200 मीटर में गौरव प्रथम और रमन द्वितीय, 400 मीटर में आर्यन कपूर प्रथम और उत्कर्ष द्वितीय, 800 मीटर में उत्कर्ष प्रथम और शरिक रावत द्वितीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में अनुराग तोमर प्रथम तथा दीक्षित कुमार द्वितीय रहे।
5000 मीटर दौड़ में ललित प्रथम और आशीष द्वितीय, लंबी कूद में अनुराग प्रथम और तनिश द्वितीय, ऊंची कूद में अक्षित प्रथम और कुलविंद्र द्वितीय तथा ट्रिपल जंप में आर्यन प्रथम और अयाज द्वितीय रहे।
शॉटपुट में शिवांश प्रथम, डिस्कस थ्रो में रामकिशन प्रथम और हेमंत द्वितीय तथा जैवलिन थ्रो में अक्षित प्रथम और रामकिशन द्वितीय रहे। रिले दौड़ में पीएमश्री छात्र स्कूल पांवटा साहिब प्रथम और द स्कॉलर्स होम स्कूल की टीम द्वितीय रही। प्रतियोगिता प्रभारी भवेंद्र सिंह ने सफल आयोजन के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य और स्टाफ का आभार जताया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जेआर कन्याल, उपप्रधानाचार्य संतोष तोमर, मजदूर नेता प्रदीप चौहान, एसएमसी अध्यक्ष कृतिका शर्मा, वीके राघव, जीवन जोशी, निर्मला भार्गव, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, खजान सिंह, निर्मल कुमार, सारिका, मनमोहन, जसविंदर, दिग्विजय, हुक्म सिंह, मनीष टंडन समेत विभिन्न स्कूलों के कोच मौजूद रहे।