फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   khelkood in dadhahu

Sirmour News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा ददाहू स्कूल

Thu, 17 Sep 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
khelkood in dadhahu
ददाहू में प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर खेल मैदान का निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद
सिटी स्पोर्ट्स
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू को करीब पांच वर्ष बाद जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। स्कूल के खेल मैदान में 19 से 21 सितंबर तक अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को स्कूल परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से सहयोग मांगा गया। इसके बाद खेल मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है कि ददाहू को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारियां पूरी मुस्तैदी से निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान बिजली, पेयजल, शौचालय, आवास और स्वास्थ्य जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध रहनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर की शाम को प्रतियोगिता से संबंधित व्यवस्थाओं का अंतिम निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिव एवं स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि जिला के सभी 16 शिक्षा खंडों से करीब 450 छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इनके साथ करीब 70 अध्यापक भी प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारियों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी बैठक में साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य दीप राम शर्मा, एसएचओ प्रियंका वर्मा, पंचायत निरीक्षक राजेश शर्मा, प्रो. रमेश कुमार, जगदीश सैनी, ददाहू पंचायत प्रधान पंकज गर्ग, बीडीसी सदस्य वीर सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed