फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jila parisad organised samiksh meeting in nahan and discuss about 15 finance commission yojna

15वें वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान राशि पर की चर्चा

Sun, 19 Jun 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
jila parisad organised samiksh meeting in  nahan and discuss about 15 finance commission yojna
नाहन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल व अन्य। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला परिषद सिरमौर की ओर से पंचायतों में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त अनुदान राशि की समीक्षा बैठक की गई। जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में साधारण स्थायी समिति, वित्त संपरीक्षा और योजना समिति, शिक्षा और स्वास्थ्य समिति, सामाजिक न्याय समिति व कृषि और उद्योग समिति की बैठकों का आयोजन कर विभाग से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, स्थायी समितियों की बैठक में उन्हें सौंपे गए सभी विषयों के बारे में गहनता से चर्चा की गई। जिला परिषद सचिव अंचित डोगरा ने बताया कि यह विशेष बैठक 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त अनुदानों की समीक्षा के लिए की गई। इसमें पांच स्थायी समितियों और विभाग की योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, जिला परिषद सदस्य और समितियों से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed