फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jila parisad employees strike continues in ponta sahib

विभाग में विलय करने की मांग पूरी करें सरकार : विनोद कुमार

Sat, 21 Oct 2023 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
jila parisad employees strike continues in ponta sahib
विभाग में विलय करने की मांग पूरी करें सरकार : विनोद कुमार
विज्ञापन

22वें दिन भी जिप कैडर कर्मियों की हड़ताल जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन कलम छोड़ हड़ताल 22वें दिन भी जारी रही।
हड़तालरत कर्मचारियों ने कहा कि अपने हक के लिए प्रदेश इकाई के साथ खड़े हैं। आपदा के दौरान पूरी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया गया। अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्वक ढंग से सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक हड़ताल कर रहे हैं।
जिला परिषद कैडर कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ पांवटा इकाई के प्रधान विनोद कुमार ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी के हर कदम व फैसले के साथ खड़े हैं। प्रदेश के हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को सरकार से उम्मीद है। नो वर्क नो पे पर हमने कोई टिप्पणी नहीं की है। संघर्षरत कर्मचारी विपक्षी पार्टी के भटकाए हुए नहीं है।
विज्ञापन

पांवटा इकाई अध्यक्ष विनोद कुमार व जयपाल शर्मा ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान भी 13 दिनों तक कलम छोड़ हड़ताल की गई थी।
इस शांतिपूर्वक आंदोलन को टर्मिनेशन से दबाव बनाकर समाप्त नहीं किया जा सकता। जरूरत पड़ने पर राज्य कार्यकारिणी के निर्देश मिलने पर भूख हड़ताल करने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जयपाल शर्मा, मेहर सिंह व सुनील चौहान समेत कर्मचारी मौजूद रहे।
संवाद
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed