फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   women sanaan ghat in renuka ji

Sirmour News: रेणुकाजी में महिला श्रद्धालुओं को सौगात, आठ लाख से संवर गया स्नान घाट

Sat, 12 Sep 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
women sanaan ghat in renuka ji
रेणुका तीर्थ में जीर्णोद्वार के बाद नये स्वरूप में स्नानाघाट। संवाद
विकास की बात--
विज्ञापन


सचित्र--
फाइबर के अपारदर्शी शीशों से सुरक्षित हुआ घाट, छत की सुविधा से मौसम की मार से भी राहत
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के दौरान इस बार महिला श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रेणुका विकास बोर्ड ने करीब आठ लाख रुपये की लागत से महिला स्नान घाट का जीर्णोद्धार कर इसे आधुनिक और आकर्षक रूप दिया है। इससे रेणुकाजी तीर्थ में स्नान करने आने वाली महिलाओं को पहले के मुकाबले बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

महिला स्नान घाट में पानी की गहराई महज तीन से चार फीट के बीच रखी जाएगी। इससे महिलाएं सुरक्षित तरीके से रेणुका झील में आस्था की डुबकी लगा सकेंगी। घाट पर छत की भी व्यवस्था की गई है, जिससे गर्मी, सर्दी और बारिश के दौरान महिलाओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

स्नान घाट और झील के बीच अपारदर्शी फाइबर शीशे लगाए गए हैं। इससे स्नान के दौरान महिलाओं की निजता बनी रहेगी और बाहर से कोई उन्हें देख नहीं सकेगा। लंबे समय से महिला श्रद्धालुओं की ओर से स्नान घाट की स्थिति सुधारने की मांग की जा रही थी। रेणुका विकास बोर्ड ने इस मांग पर संज्ञान लेते हुए घाट का जीर्णोद्धार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि रेणुकाजी तीर्थ में महिला स्नान घाट का जीर्णोद्धार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रेणुका मेले से पहले पुरुष स्नान घाट की स्थिति में भी सुधार कर दिया जाएगा, ताकि तीर्थ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकें। संवाद---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed