फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in ponta college

Sirmour News: संतुलित आहार और पर्याप्त नींद से स्वस्थ जीवन की राह

Sat, 12 Sep 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
program in ponta college
पांवटा साहिब कॉलेज के प्राचार्य व स्टॉफ के साथ लाइफ़ स्टाइल डे कार्यक्रम में भाग लेने वाले एनसी
लाइफस्टाइल डे पर एनसीसी कैडेट्स ने लिया पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्वस्थ शरीर और बेहतर भविष्य के लिए जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव बेहद जरूरी हैं। संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नशे से दूरी और डिजिटल दुनिया से नियंत्रित जुड़ाव स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव बन सकते हैं। इसी संदेश के साथ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में एनसीसी (एसडब्ल्यू) इकाई की ओर से लाइफस्टाइल डे मनाया गया। कार्यक्रम 1 हिमाचल प्रदेश (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी, सोलन के तत्वावधान और भारत सरकार के मिशन लाइफ अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें 45 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मिशन लाइफ शपथ से हुई। कैडेट्स ने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने और सतत भविष्य के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रो. अमिता जोशी का ‘अन्नम वै प्राणः भोजन ही जीवन है’ विषय पर व्याख्यान रहा। उन्होंने मैक्रो व माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, एंजाइम्स और कोएंजाइम्स के महत्व को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि घर की चटनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, नट्स के हेल्दी फैट और खट्टे फलों में पाया जाने वाला विटामिन-सी शरीर के लिए किस तरह लाभकारी है। उन्होंने कैडेट्स को संतुलित आहार लेने, प्रतिदिन करीब आठ घंटे की नींद पूरी करने, डिजिटल डिटॉक्स अपनाने और नशे से पूरी तरह दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में ‘स्वस्थ जीवनशैली, सतत भविष्य’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने एनसीसी इकाई के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा भाटी के निर्देशन में हुआ।-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed