फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dc meeting in nahan

Sirmour News: लावारिस कुत्तों के लिए एबीसी कार्यक्रम जल्द शुरू करने का निर्णय

Sat, 12 Sep 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
dc meeting in nahan
नाहन में वार्डवार फीडिंग पॉइंट होंगे चिह्नित, गोशालाओं के बेहतर प्रबंधन पर भी चर्चा
विज्ञापन


उपायुक्त कार्यालय नाहन में एसपीसीए सिरमौर की त्रैमासिक बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पशु कल्याण और संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एसपीसीए सिरमौर की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने की। इसमें लावारिस पशुओं और कुत्तों के प्रबंधन, गोशालाओं के संचालन तथा पशु क्रूरता की रोकथाम को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में लावारिस कुत्तों के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) कार्यक्रम जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए एसडीएम नाहन, उपनिदेशक पशुपालन विभाग, नगर परिषद अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारी की संयुक्त टीम नाहन शहर में उपयुक्त स्थानों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

शहर में कुत्तों को व्यवस्थित तरीके से भोजन उपलब्ध करवाने के लिए वार्डवार फीडिंग पॉइंट भी चिह्नित किए जाएंगे। इनके चयन और प्रबंधन में एसपीसीए सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा निराश्रित मवेशियों की समस्या, गोशालाओं के बेहतर संचालन और पशु क्रूरता की रोकथाम पर भी चर्चा हुई। पशुओं के जिम्मेदार स्वामित्व और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को बैठक में लिए गए निर्णयों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. राजीव वालिया, नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed