फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Jalshakti department accused of giving arbitrary bills

जलशक्ति विभाग पर मनमर्जी के बिल देने का आरोप

Thu, 17 Jun 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Jalshakti department accused of giving arbitrary bills
नाहन (सिरमौर)। जलशक्ति विभाग नाहन में पेयजल के बिल आवंटन में खामियां सामने आ रही हैं। मनमर्जी से बिल आवंटित कर उपभोक्ताओं को चूना लगाया जा रहा है। सुधीर रमौल ने जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर जांच की मांग की है। रमौल का कहना है 25 सिंतबर को उन्हें जलशक्ति विभाग ने पत्र जारी कर बताया कि उनका पानी का मीटर बंद है। इसके बाद 26 सितंबर को ही उन्होंने अपना मीटर बदल दिया। शिकायत पत्र में उन्होंने कहा है कि 25 सितंबर को खराब और बंद पड़े मीटर की मीटर रीडिंग 373000 दर्शाई गई। 20 जनवरी 2021 को पानी का बिल दिया गया।
विज्ञापन

इसमें 25 सितंबर की पुरानी रीडिंग ही दर्शाई गई। 20 मई 2021 को कर्मचारी ने बिल दिया। इसमें 20 जनवरी की रीडिंग शून्य और 20 मई की रीडिंग 70000 दर्शाई गई। कर्मचारी को मीटर दिखाया तो रीडिंग महज 90 थी। रमोल ने बाकायदा बिल और मीटर की फोटो प्रति भी शिकायत पत्र के साथ दी है। रमौल के अनुसार यह मामला लेकर वह अधीक्षण अभियंता के कार्यालय भी गए। उन्हें एसडीओ से मिलने के लिए कहा गया। वह एसडीओ से मिले तो उन्होंने इसे ठीक करने की बात कही। अब 27 मई को फिर विभाग का कर्मचारी बिल लेकर आया और बोला कि यह मार्च 2021 तक कर बिल है। उनके अनुसार जब मीटर रीडिंग 90 बता रहा है। उन्होंने बताया कि बिल वर्तमान तिथि तक का देने की मांग की तो सहायक अभियंता ने इंकार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल मनमर्जी से बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा है कि बार-बार बिल में गलतियां हो रही हैं। लिहाजा, इसे दुरुस्त किया जाए। उधर, एसडीओ आशीष राणा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। इसकी जांच की जाएगी। यदि कुछ खामियां हैं तो उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed