फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jairam govt.spent crores rupees on primeminister shimla visit-said prathibha singh

प्रधानमंत्री के शिमला दौरे पर सरकार ने जनता के करोड़ों खर्च दिए: प्रतिभा

Sun, 12 Jun 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
jairam govt.spent crores rupees on primeminister shimla visit-said prathibha singh
नाहन के सलानी में आयोजित भारत जोड़ो सद्भावना सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को फूलों का - फोटो : NAHAN
नाहन/सराहां (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे पर जयराम सरकार ने जनता के करोड़ों रुपए बरबाद किए। शिमला के रिज मैदान पर हिमाचल सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जो टेंट लगाया था, उसका किराया सवा करोड़ रुपए दिया है, जो कि जनता के पैसे की बरबादी है। यह बात रविवार को सराहां के कुश्ती मैदान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारी भरकम मशीनरी से रिज मैदान को पक्का किया गया, जिसमें रिज मैदान के नीचे बने पानी के टैंक को खतरा हो गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के शिमला दौरे पर करोड़ो रुपए खर्च किए गए। अब फिर से प्रधानमंत्री धर्मशाला में आ रहे हैं। यहां पर देश के मुख्य सचिवों के लिए कार्यशाला रखी गई है। इसमें कार्यशाला से ज्यादा आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार होगा।
विज्ञापन

इस पर भी जनता के करोड़ों रुपए फिर से बरबाद होंगे। प्रतिभा सिंह ने करीब 40 मिनट के भाषण में पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार के कार्यों का जमकर गुणगान किया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल के योगदान में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अहम योगदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव के लिए प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता घर घर जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के सम्मुख रखें। ताकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed