फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   India has emerged as a global power during Modi's tenure: Suresh

मोदी कार्यकाल में भारत वैश्विक शक्ति बनकर उभरा : सुरेश

Mon, 15 Jun 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
India has emerged as a global power during Modi's tenure: Suresh
नाहन में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते सांसद सुरेश्य कश्यप। संवाद
विकास और जनकल्याण की योजनाओं से बदली देश की तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व के कारण भारत आज वैश्विक पटल पर एक बड़ी शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और ऐतिहासिक फैसलों को जनता तक पहुंचाने के लिए देशभर सहित हिमाचल प्रदेश में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वर्ष 2014 के बाद देश में विकास की गति तेज हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख लगातार बढ़ी है। उन्होंने दावा किया कि आज वैश्विक स्तर पर होने वाले महत्वपूर्ण फैसलों में भारत की भूमिका अहम हो गई है और देश का मान-सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन

कश्यप ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रमों से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। लोगों से सुझाव व फीडबैक भी ले रहे हैं। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी है, जिससे लोगों को लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू के कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हुई है। सरकार अपराध, अवैध खनन, वन और नशा माफिया पर प्रभावी अंकुश लगाने में विफल रही है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed