फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Himachal RTO officer Sona Chandel issued challans for her own scooter and a government vehicle

हिमाचल: RTO ने अपनी ही स्कूटी व सरकारी वाहन का किया चालान, चर्चा में आईं लेडी सिंघम के नाम से मशहूर सोना चंदेल

Wed, 07 Jan 2026 10:19 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 07 Jan 2026 10:19 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चंदेल इन दिनों चर्चा में हैं। वजह ही कुछ ऐसी है। हुआ यूं कि उन्होंने अपने ही सरकारी वाहन का चालान कर दिया। ये भी छोड़िए घर के सदस्य को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने ईमानदारी से चालान काटा और खुद की जेब से भरा भी। जानें विस्तार से...

विज्ञापन
Himachal RTO officer Sona Chandel issued challans for her own scooter and a government vehicle
सोना चंदेल व उनकी सरकारी गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

परिवहन विभाग की आरटीओ सोना चंदेल इन दिनों लेडी सिंघम के नाम से खूब चर्चा में हैं। इसके पीछे उनके द्वारा किए गए दो चालान हैं। एक चालान उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी का कर दिया, जबकि एक चालान अपने ही परिवार के एक सदस्य का किया है। 

विज्ञापन

परिवार के सदस्य का भी किया चालान
प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें जुलाई 2025 में विभाग की ओर से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहनों के चालान करने व लोगों को जागरूक करने के निर्देश हुए। इसके बाद उन्होंने आईटीआई नाहन के समीप नाका लगाया। नाके के दौरान जो वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के पाए गए उनके टीम चालान कर रही थी। तभी उनके एक परिवार के सदस्य भी स्कूटी लेकर आए। उस पर भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी थी। उन्होंने बिना किसी सोच विचार ओर देरी के स्कूटी का भी चालान कर दिया। हालांकि इसके पैसे बाद में अपनी ही जेब से भरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी ही सरकारी गाड़ी का भी किया चालान
वहीं, दिसंबर महीने में आरटीओ कालाअंब क्षेत्र में वाहनों जांच कर रही थी। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से वाहनों के दस्तावेज पूरे होने को लेकर बात की, तो किसी ने कह दिया कि आपके सरकारी वाहन के प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैद्यता समाप्त हो चुकी है। ऐसे में उन्होंने अपने ही वाहन का चालान कर दिया। इससे पहले भी यह अधिकारी अपने दबंग फैसलों व कार्रवाई के लिए चर्चा में रह चुकी है। देर रात व सुबह जल्दी यह अधिकारी सड़कों पर बिना किसी खौफ के कार्रवाई के लिए उतर जाती है। हाल ही में ओवरलोड ट्रालों पर जमकर कार्रवाई की गई है। कई ट्रालों को अवैध नंबर प्लेट के साथ पकड़ा गया है। इसको लेकर पुलिस में भी मामला दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन

वहीं, बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रही निजी स्कूल बसों को भी पकड़कर जब्त करने के कई मामले बीते वर्ष इस अधिकारी के सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed