फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

सराहां में कोरोना संक्रमित मिला डाटा ऑपरेटर, सिविल अस्पताल सील

Thu, 03 Sep 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
health
नाहन/ सराहां (सिरमौर)। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों ने मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। एसडीएम कार्यालय के बाद अब सिविल अस्पताल सराहां भी सील कर दिया गया है। यहां एक डाटा ऑपरेटर कोरोना संक्रमित पाया गया है। अस्पताल को दो दिन के लिए सील किया गया है।
विज्ञापन

वहीं मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड में कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का ऑपरेशन से सफल प्रसव करवाया गया। महिला को पांवटा साहिब से रेफर किया गया था। जबकि एसडीएम कार्यालय नाहन भी आज बंद रहा। हालांकि कार्यालय के भीतर अधिकारी और कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। लेकिन आम लोगों की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगाई गई है। बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि सराहां अस्पताल से गत एक सितंबर को 11 सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन

जिसमें 2 सैंपल दाखिल लोगों तथा 9 सैंपल बाहर से लिए गए थे। जिसमें अस्पताल का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया है। पॉजिटिव आया व्यक्ति डाटा ऑपरेटर है। हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड का कार्य भी उसी के पास है। एहतियात के तौर पर अस्पताल दो दिन के लिए सील किया गया है। कोरोना संक्रमित डाटा ऑपरेटर के प्राथमिक संपर्क में आए लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है। गौरतलब है कि उक्त कर्मचारी की वार्ड सहित पूरे परिसर में आवाजाही रहती थी। इसलिए वीरवार को अस्पताल में भरती सभी मरीजों सहित अस्पताल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज नाहन में भी एक गर्भवती महिला पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों ने कोविड प्रोटोकोल का ध्यान रखते हुए ऑपरेशन किया। अब ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक भी क्वारंटीन हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनके भारद्वाज ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एक पॉजिटिव महिला का सिजेरियन हुआ है। महिला पांवटा से रेफर की गई थी और फिलहाल स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed