{"_id":"6a7c5ebb5cff14422005a511","slug":"haryali-teej-celebrated-by-iner-wheel-club-nahan-news-c-177-1-ssml1028-185935-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में महिलाओं ने गीत-संगीत के साथ मनाई हरियाली तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में महिलाओं ने गीत-संगीत के साथ मनाई हरियाली तीज
विज्ञापन
नाहन में हरियाली जीत कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देती महिलाएं। संवाद
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हरियाली तीज के मौके पर इनर व्हील क्लब की ओर से नाहन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्लब की महिला सदस्यों ने इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने गीत-संगीत से खूब समां बांधा।
इनरव्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष प्रिया शर्मा ने बताया कि इनर व्हील क्लब की ओर से तीज के उपलक्ष्य में हर साल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। तीज का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की याद में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि तीज प्रेम, आस्था और वैवाहिक सुख का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को एक साथ मिलकर त्योहार मनाने और अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम से पहले इनरव्हील क्लब की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में बीते माह क्लब की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर अलका गर्ग समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।-- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हरियाली तीज के मौके पर इनर व्हील क्लब की ओर से नाहन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्लब की महिला सदस्यों ने इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने गीत-संगीत से खूब समां बांधा।
इनरव्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष प्रिया शर्मा ने बताया कि इनर व्हील क्लब की ओर से तीज के उपलक्ष्य में हर साल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। तीज का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की याद में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि तीज प्रेम, आस्था और वैवाहिक सुख का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को एक साथ मिलकर त्योहार मनाने और अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम से पहले इनरव्हील क्लब की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में बीते माह क्लब की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर अलका गर्ग समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

नाहन में हरियाली जीत कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन