फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   haatti khumli organised in shilai

आप केंद्र से स्पष्टीकरण लाओ, हम 24 घंटे में लागू करेंगे अधिसूचना : हर्षवर्धन

Fri, 15 Dec 2023 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
haatti khumli organised in shilai
शिलाई में गिरिपार हाटी विकास कल्याण मंच की खुमली में मौजूद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान व मंच 
सचित्र
विज्ञापन


आप केंद्र से स्पष्टीकरण लाओ, हम 24 घंटे में लागू करेंगे अधिसूचना : हर्षवर्धन

शिलाई में हुई गिरिपार हाटी विकास कल्याण मंच की बैठक में बोले उद्योग मंत्री
बोले, हाटी मुद्दा फुटबाल का मैच बनकर रह गया,
कुछ चुनिंदा लोगों ने अब इस मुद्दे का किया राजनीतिकरण

संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने के संबंध में जारी अधिसूचना में अस्पष्टता के चलते प्रदेश सरकार ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण मिलते ही प्रदेश सरकार 24 घंटे के भीतर सरकार अधिसूचना को लागू करेगी।

शिलाई में शुक्रवार को आयोजित गिरिपार हाटी विकास कल्याण मंच की खुमली (बैठक) को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हाटी मुद्दा फुटबाल का मैच बनकर रह गया है। उन्होंने साफ कहा कि कुछ चुनिंदा लोगों ने अब इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर दिया है।
विज्ञापन


चुनिंदा लोग इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी तक की जा रही है।

उद्योग मंत्री ने सभी लोगों से आग्रह किया कि इस मुद्दे को राजनीतिक दृष्टि से न देखें और यह सुनिश्चित करें कि सभी समुदायों में आपसी भाईचारे एवं सौहार्द की भावना बनी रहे। केंद्र से स्पष्टीकरण मिलते ही अविलंब इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह आरंभ से हाटी को जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। वर्ष 1993 में जब वह पहली बार विधायक बनें तो उन्होंने ही इस बिल को विधानसभा में पारित करवाया था। यही नहीं 1996-97 में हाटी नाम भी उन्हीं का दिया हुआ है।

गिरिपार हाटी विकास कल्याण मंच के अध्यक्ष प्रताप सिंह जेलदार ने मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को कुछ लोग राजनीतिक चश्मे से देखकर लोगों में भ्रांतियां फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाटी समिति पहले राजनीति से बाहर रहकर कार्य करती रही लेकिन आज वह इस मुद्दे से भटककर राजनीतिक विचारधारा की ओर अग्रसर है।

कहाकि गिरिपार हाटी विकास कल्याण मंच क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। मंच ने इस अवसर पर एसडीएम के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें अधिनियम की खामियों को दूर करवाकर जल्द से इसका लाभ क्षेत्र को दिलवाने की बात कही गई है।


इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीताराम शर्मा और तपेंद्र चौहान, जितेंद्र राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष रघुवीर कपूर, प्रदेश सचिव अरुण मेहता, प्रदेश महामंत्री युकां शशि कपूर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

शिलाई में गिरिपार हाटी विकास कल्याण मंच की खुमली में मौजूद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान व मंच 

शिलाई में गिरिपार हाटी विकास कल्याण मंच की खुमली में मौजूद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान व मंच 

शिलाई में गिरिपार हाटी विकास कल्याण मंच की खुमली में मौजूद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान व मंच 

शिलाई में गिरिपार हाटी विकास कल्याण मंच की खुमली में मौजूद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान व मंच 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed