Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   diwali in giripaar

Sirmour News: ढोल-नगाड़ों की थाप और मशालों की रोशनी से जगमगाई गिरिपार की दिवाली

Tue, 10 Nov 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
diwali in giripaar
सुबह चार बजे पारंपरिक तरीके से शुरू हुआ दिवाली का जश्न, मशालें जलाकर ग्रामीणों ने निभाई सदियों पुरानी परंपरा
विज्ञापन

सुबह 5:30 बजे हुआ सिया गान, ढोल-नगाड़ों पर दो से तीन दिन तक गांवों में गूंजती रही नाटी की धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में दिवाली का पर्व अनूठी लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। आधुनिकता के दौर में भी गिरिपार के ग्रामीणों ने सदियों पुरानी परंपराओं को जीवंत रखते हुए इस पर्व को पूरे उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया। यहां दिवाली का आगाज दीपों से नहीं, बल्कि अलसुबह अंधेरे में जलती मशालों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ होता है।
गिरिपार के विभिन्न गांवों में अमावस्या की रात के बाद सुबह करीब चार बजे दिवाली का पारंपरिक उत्सव शुरू हुआ। ग्रामीणों ने मशालें जलाकर ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच पर्व का स्वागत किया। इस दौरान पटाखे जलाकर भी खुशियां मनाई गईं। इस अनूठी परंपरा में गांव के बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ शामिल हुए। मशालों की रोशनी और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
विज्ञापन

इस पर्व की खास परंपराओं में सुबह करीब 5:30 बजे होने वाला सिया गान भी शामिल है। मशालें जलाने के बाद ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से सिया गान किया। यह लोक परंपरा गिरिपार की दिवाली को प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से अलग पहचान देती है। यहां दिवाली महज रोशनी और आतिशबाजी का त्योहार नहीं, बल्कि सामूहिक लोकजीवन, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अवसर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरिपार में दिवाली का उत्सव सुबह मशालें जलाने और पटाखे फोड़ने के साथ समाप्त नहीं होता। इसके बाद भी गांवों में दो दिन और कहीं-कहीं तीन दिनों तक जश्न का सिलसिला जारी रहता है। इस दौरान ग्रामीण ढोल-नगाड़ों की पारंपरिक थाप पर सामूहिक नाटी डालते हैं और लोकगीतों के माध्यम से अपनी खुशियों का इजहार करते हैं।

बदलते समय और आधुनिक जीवनशैली के बीच भी ग्रामीणों का अपनी सदियों पुरानी परंपराओं से जुड़ाव इस क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है। गिरिपार की दिवाली वास्तव में पहाड़ की लोक संस्कृति, सामूहिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। मशालों की रोशनी, सिया गान और पारंपरिक नाटी के संग मनाया जाने वाला यह पर्व गिरिपार को एक विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान प्रदान करता है।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed