Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   25 people burn on diwali

Sirmour News: दिवाली पर आतिशबाजी से सिरमौर में 25 से अधिक लोग झुलसे

Tue, 10 Nov 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
25 people burn on diwali
-पटाखे जलाते समय लापरवाही से विभिन्न स्थानों पर हुए हादसे, बच्चों की संख्या अधिक
विज्ञापन

-नाहन और पांवटा के अस्पतालों में विशेष बर्न वार्ड में किया उपचार, सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। दिवाली के पर्व पर आतिशबाजी के दौरान सिरमौर जिले में 25 से अधिक लोग झुलस गए। पटाखे जलाते समय हुई लापरवाही के चलते अलग-अलग स्थानों पर ये हादसे हुए। झुलसने वालों में बच्चों की संख्या भी काफी अधिक रही। सभी घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज और पांवटा साहिब अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया।
दिवाली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में विशेष बर्न आपातकालीन वार्ड तैयार किए गए थे। यहां चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती की गई थी, ताकि आतिशबाजी के दौरान जलने की घटनाओं में घायलों को तुरंत उपचार मिल सके। अधिकतर लोगों के हाथ, पैर, चेहरे और टांगों पर पटाखों की चिंगारी और आग से जलने की चोटें आईं।
विज्ञापन

इनसेट--
पांवटा अस्पताल में 15 से अधिक लोग पहुंचे उपचार के लिए
पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में आतिशबाजी के दौरान झुलसने के 15 से अधिक मामले सामने आए। रविवार देर रात तक घायलों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। आपातकालीन व्यवस्था के तहत वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा, स्टाफ नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वालों में तारुवाला से पंकज (30), भूपपुर से नानकी (10), रामपुरघाट से विकेश (19) और केशव (3), देवीनगर से विनोद (50), प्रियंका (10) और प्रीतम सिंह (42) शामिल रहे। इसके अलावा बद्रीपुर से प्रिया (3), अनुष्का (13) और अर्जुन सैनी (20), चुंगी नंबर छह से अर्श (15) तथा वार्ड-13 से यश (6) को भी उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इनमें अधिकतर के हाथ, पैर और चेहरे पर जलने की चोटें आई थीं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।

---
इनसेट--
मेडिकल कॉलेज नाहन में 10 लोग झुलसे, बच्चों की संख्या अधिक
उधर, मेडिकल कॉलेज नाहन में भी आतिशबाजी के दौरान झुलसने के करीब 10 मामले सामने आए। घायलों के उपचार के लिए इमरजेंसी कक्ष के अलावा आर्थो वार्ड में भी व्यवस्था की गई थी। यहां पहुंचे घायलों में अधिकतर बच्चे शामिल थे। चिकित्सकों ने सभी का उपचार किया और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों ने बताया कि दिवाली के दौरान आतिशबाजी से झुलसने के करीब 10 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed