Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nokayaan in parsuram taal

Sirmour News: रेणुका झील के बाद अब परशुराम ताल में भी नौकायन का लुत्फ उठा सकेंगे सैलानी

Tue, 10 Nov 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
nokayaan in parsuram taal
रेणुका जी के मेला मैदान में एसडीएम की अगुवाई में निशानदेही करते राजस्व विभाग के कर्मचारी। संवाद
विकास की बात ---
विज्ञापन


आठ विभागों की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, तकनीकी पहलुओं और सुरक्षा मानकों को परखा
ताल में एक साथ 12 नौकाएं चलाने की योजना, आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग से तैनात रहेगी मोटर बोट
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। धार्मिक एवं पर्यटन नगरी रेणुकाजी पहुंचने वाले सैलानियों को जल्द ही एक और पर्यटन सुविधा मिलने की उम्मीद है। रेणुका झील के बाद अब परशुराम ताल में भी पर्यटक नौकायन का आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए सोमवार को आठ विभागों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नौकाओं के संचालन से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच की। टीम ने ताल में नौकायन की संभावनाओं का जायजा लेने के साथ सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं को भी परखा।
अटल बिहारी पर्वतारोहण एवं संबंधित संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पर्यटन, वन, पुलिस, होमगार्ड, मत्स्य, राजस्व और लोक निर्माण विभाग की तकनीकी विंग के अधिकारियों ने परशुराम ताल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान ताल में नौकाओं के संचालन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रस्तावित योजना के तहत यहां एक साथ 12 नौकाएं संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक मोटर बोट अलग से उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

संस्थान से आवश्यक स्वीकृति मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के पश्चात परशुराम ताल में नौकायन शुरू होने की संभावना है। इससे रेणुकाजी आने वाले पर्यटकों को धार्मिक पर्यटन के साथ नौकायन जैसी अतिरिक्त सुविधा भी मिल सकेगी। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर नौकायन से जुड़े तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण किया है। पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी सुरक्षा मानकों और आवश्यक पहलुओं की जांच के बाद ही नौकायन संचालन की अंतिम स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, पर्यटन विकास अधिकारी पद्मा नेगी, कंपनी कमांडर होमगार्ड दिनेश कुमार, एसएचओ रेणुका प्रियंका चौहान, वरिष्ठ प्रबंधक सुनील गुप्ता, दीपक ठाकुर, मंजीत राठौर, आरओ रेणुका अनुज ठाकुर, अधीक्षक गौरव पाठक और सीईओ भरत सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।---------

रेणुका जी के मेला मैदान में एसडीएम की अगुवाई में निशानदेही करते राजस्व विभाग के कर्मचारी। संवाद

रेणुका जी के मेला मैदान में एसडीएम की अगुवाई में निशानदेही करते राजस्व विभाग के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed