{"_id":"677694e19d430627b50fc55c","slug":"gram-panchayat-shillai-got-the-status-of-nagar-panchayat-nahan-news-c-177-1-nhn1001-140324-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ग्राम पंचायत शिलाई को मिला नगर पंचायत का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ग्राम पंचायत शिलाई को मिला नगर पंचायत का दर्जा
Thu, 02 Jan 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
-सरकार ने जारी की अधिसूचना, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल की मुख्यालय ग्राम पंचायत शिलाई को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। शिलाई की जनता काफी लंबे समय से शिलाई ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने की मांग कर रही थी। इसको लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना जारी होने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। बता दें कि नगर पंचायत बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को प्रगति मिलेगी। जिसमें नगर पंचायत बनने के बाद शिलाई में जमीनी स्तर का प्रशासनिक ढांचा अधिक सुव्यवस्थित और संगठित होगा। स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी और नगर पंचायत के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का बेहतर और तेजी से क्रियान्वयन किया जा सकेगा। इतना ही नहीं स्थानीय सड़कें, बिजली, पानी, सीवरेज, प्रतिदिन कूड़ा एकत्रिकरण, कूड़ा निदान, और अन्य बुनियादी ढांचों का विकास आसान हो जाएगा।
वहीं, नगर पंचायत बनने के बाद टैक्स और अन्य राजस्व स्रोतों से आय भी बढ़ेगी, जो विकास कार्यों में निवेश के लिए उपयोग की जा सकती है। नगर पंचायत बनने से निर्माण, सफाई, और अन्य सेवाओं के लिए स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। स्थानीय व्यापार और स्थानीय लघु उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, और परिवहन जैसी सेवाओं में भी सुधार होगा।