फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ginger rate increasing in sirmaur

Sirmour News: अदरक के दामों में बढ़ोतरी, 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे

Sat, 28 Oct 2023 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
ginger rate increasing in sirmaur
खेतों से अदरक निकालने के बाद मिट्टी साफ करने में जुटा नौहराधार का एक किसान। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

अदरक के दामों में बढ़ोतरी, 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे

दिल्ली समेत उत्तरी भारत की कई मंडियों में पहुंच रहा अदरक

दामों में बढ़ोतरी से इस बार किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/नौहराधार (सिरमौर)। त्योहारी सीजन शुरू होते ही अदरक के दाम बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इससे किसानों को चेहरों पर रौनक लौट आई है।

जिला सिरमौर में 1,600 हेक्टेयर पर अदरक की खेती हो रही है।
जिले के सैनधार, लानाचेता, शिलाई, राजगढ़ और पच्छाद क्षेत्रों के किसान इन दिनों अदरक की खोदाई मेंं व्यस्त हैं। यहां का अदरक दिल्ली सहित उत्तर भारत की मंडियों में पहुंच रहा है। लंबे अरसे बाद इस फसल के किसानों को उचित दाम मिल रहे हैं। अदरक आजकल 80 से 120 रुपये किलो तक बिक रहा है।

दरअसल, सिरमौर जिले में आधी सदी से अदरक मुख्य नकदी फसल के तौर पर उगाया जाता है यहां अधिकतर किसानों की आजीविका का मुख्य साधन अदरक है। पिछले कुछ वर्षों से इस फसल के दाम लगातार गिरने और रोग लगने की वजह से अब कम किसान ही इसके उत्पादन में जुटे हैं। कई किसानों ने इससे किनारा भी कर लिया है। अब कम किसान ही इसकी खेती कर रहे हैं। यही वजह है कि इसके दामों में उछाल आया है।
विज्ञापन


सिरमौरी अदरक अपनी गुणवत्ता और स्वाद के हिसाब से एशिया भर में प्रसिद्घ है और विदेशों में भी सिरमौर के अदरक और सौंठ की खासी मांग रहती है। बावजूद इसके अदरक के विपणन की अभी तक सरकारी व्यवस्था नहीं हो पाई है। न ही अदरक को समर्थन मूल्य मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान मोहनलाल, रामगोपाल, पृथ्वीराज, सोहन दास, कमल राज आदि का कहना है कि फसल का जो लाभ किसानों को मिल सकता था, वह बिचौलियों और आढ़तियों की जेब में जा रहा है। लिहाजा किसान बार-बार फसल को समर्थन मूल्य घोषित करने और अदरक की खरीद की सरकारी व्यवस्था करने की भी मांग उठा रहे हैं।


...

अदरक के दामों में उछाल आया है। 120 रुपये तक इसके दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अदरक सिरमौर की मुख्य नकदी फसल है। जिले में 1,600 हेक्टेयर में इसका उत्पादन हो रहा है।

- डाॅ. राजेंद्र सिंह ठाकुर, कृषि उपनिदेशक, सिरमौर

खेतों से अदरक निकालने के बाद मिट्टी साफ करने में जुटा नौहराधार का एक किसान। संवाद

खेतों से अदरक निकालने के बाद मिट्टी साफ करने में जुटा नौहराधार का एक किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed