Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Explained the process of the Constitution's creation to the children.

Sirmour News: बच्चों को संविधान निर्माण की प्रक्रिया बताई

Thu, 26 Nov 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Explained the process of the Constitution's creation to the children.
अरिहंत स्कूल नाहन में संविधान पर प्रकाश डालती शिक्षक। स्रोत: स्कूल
अरिहंत स्कूल में संविधान दिवस पर प्रार्थना सभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में संविधान दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का हिंदी और अंग्रेजी में सामूहिक वाचन कर न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

राजनीति विज्ञान की अध्यापिका गौरिका राठौर ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया, संविधान सभा के योगदान और संविधान की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों को जीवन में अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संविधान के मूल्यों पर आधारित पोस्टर और कोलाज प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रधानाचार्य स्टिमी मारिया ने कहा कि संविधान लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता और नागरिक सम्मान का आधार है। विद्यार्थियों को इसके आदर्शों को अपने व्यवहार में भी अपनाना चाहिए। विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन, महासचिव सचिन जैन और सम्यक जैन ने भी संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने में ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed