फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   eid celevrated in ponta sahib

Sirmour News: ईद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में उमड़ी भीड़

Mon, 31 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
eid celevrated in ponta sahib
ईद उल फितर पर मिश्रवाला में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय केलोग: संवाद
पांवटा साहिब उपमंडल में ईद-उल-फितर पर्व धूमधाम से मनाया गया
विज्ञापन

ईद की नमाज में मांगी देश-प्रदेश की शांति, अमन की दुआएं : नजाकत हाशमी
ईद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में उमड़ी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा उपमंडल के विभिन्न इलाकों में सोमवार को लोगों ने ईद-उल- फितर (मीठी ईद) पर्व धूमधाम से मनाया। पांवटा क्षेत्र में सुबह मिश्रवाला, पांवटा व नवादा समेत विभिन्न ईदगाहों और मस्जिद परिसरों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान अमन शांति और भाईचारे की दुआ मांगी गई। इस दौरान हिंदू और सिख समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद पर्व पर बधाइयां दीं।
पांवटा उपमंडल क्षेत्र के निवासी पूर्व जिला परिषद सदस्य नासीर रावत, मौलाना कबीरुदीन फारान, पूर्व प्रधान मंजूर अली, यासीन, पूर्व बीडीसी सदस्य फरीज खान, जुल्फकार अली, असगर अली, इमरान अंसारी, मोहब्बत अली, इरफान, मतलूब, आसीम, रफाकत अली, जहांगीर अली, अब्दुल मलिक व आशिक अली ने कहा कि आज ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया है। इसे मुस्लिम समुदाय का दूसरा सबसे मुख्य त्योहार माना जाता है। पांवटा, नवादा व देवीनगर में सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिमों की भीड़ उमड़ी रही है।
विज्ञापन

उपमंडल में पांवटा के जामा मस्जिद, मिश्रवाला, पीपलीवाला, क्यारदा, भगवानपुर, कुंडियों, कुंजा मतरालियों, नवादा, पुरुवाला व भंगानी समेत विभिन्न मस्जिदों, ईदगाह व मदरसे में ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मस्जिद टोका नगला में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई व उसके बाद सेवईयां बांट कर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष नजाकत अली हाशमी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सभी को देश व प्रदेश में अमन और आपसी भाईचारे का पैगाम दिया। इस मौके पर मस्जिद के इमाम जिया उर रहमान, मोहम्मद इकबाल, अब्दुल सत्तर, शेखावत अली, शमशेर अली कासमी, शमशाद अली, सरवर अली, मुनावर अली, कौसर अली, रफ़कत अली, आरिफ अली, आबिद अली, साजिद हाशमी समेत सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed