फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   eid celebrated in sirmaur

Sirmour News: अमन और चैन के लिए उठे हजारों हाथ

Mon, 31 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
eid celebrated in sirmaur
नाहन के ईदगाह मैदान में ईद उल फितर की नमाज अता करते मु​स्लिम समुदाय के लोग। संवाद
लीड समाचार पेज-3
विज्ञापन

सचित्र-
अमन और चैन के लिए उठे हजारों हाथ
एक-दूसरे के गले मिलकर कहा- ईद मुबारक
नाहन के रामकुंडी में नगर परिषद के मैदान में अदा की गई नमाज
स्थानीय विधायक अजय सोलंकी भी कार्यक्रम में हुए शामिल
ईद-उल-फितर पर जिलेभर में रही रौनक, बांटी मिठाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान नाहन समेत जिले के विभिन्न इलाकों में नमाज अदा की गई। इस दौरान अमन चैन के लिए हजारों हाथ उठे।
जिला मुख्यालय नाहन में सोमवार सुबह 9:30 बजे ईद-उल-फितर की मुख्य नमाज अदा की गई। शहर के रामकुंडी में स्थित नगर परिषद के मैदान में हजारों लोगोंं ने एक साथ नमाज पढ़ी और अमन-चैन की दुआएं मांगीं।
विज्ञापन

इस दौरान नाहन के विधायक अजय सोलंकी भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस पावन पर्व की मुबारकवाद दी और देश की सुख शांति और खुशहाली के लिए दुआ की। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों ने विधायक के समक्ष अपने समुदाय की ओर से कब्रिस्तान और दूसरी चीजों को लेकर कई मांगें भी रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के जिला प्रधान कैप्टन सलीम अहमद, राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शकील अहमद शेख, अनवर खान, पार्षद राकेश गर्ग, पूर्व पार्षद कपिल गर्ग उर्फ मोंटी समेत अंजुमन इस्लामिया नाहन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
रामकुंडी में नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। साथ ही एक-दूसरे के घर जाकर मिठाइयां बांटीं। नाहन के अलावा जिले के कौलावालांभूड़, बिक्रमबाग, मिश्रवाला, पांवटा और कालाअंब में भी ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी गई।
मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के जिला प्रधान कैप्टन सलीम अहमद, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष शकील अहमद शेख व राज्य मुख्य सलाहकार नसीम मोहम्मद दीदान ने बताया कि ईद-उल- फितर का यह पर्व अमन चैन, आस्था, भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। इस पर्व पर नाहन के रामकुंडी में सामूहिक नमाज अदा की गई। इस दौरान हजारों के करीब भाईयों ने अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद दावतों का दौर चलता रहा। सोशल मीडिया पर सभी धर्मों के लोगों ने ईद पर्व की मुबारकबाद दी। जिले के अन्य स्थानों पर भी ईद धूमधाम से मनाई गई।

----संवाद

नाहन के ईदगाह मैदान में ईद उल फितर की नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद

नाहन के ईदगाह मैदान में ईद उल फितर की नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद

नाहन के ईदगाह मैदान में ईद उल फितर की नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद

नाहन के ईदगाह मैदान में ईद उल फितर की नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद

नाहन के ईदगाह मैदान में ईद उल फितर की नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद

नाहन के ईदगाह मैदान में ईद उल फितर की नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed