Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka ji mela pradarshni plots

Sirmour News: रेणुका मेले की प्रदर्शनी के लिए प्लॉट तैयार करने का काम शुरू

Tue, 10 Nov 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
renuka ji mela pradarshni plots
उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करेगा बोर्ड, 100 मीटर के दायरे में नहीं होगी व्यवसायीकरण गतिविधि
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने करवाई निशानदेही
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर) अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मेले से संबंधित तमाम व्यवस्था को जहां ठेके पर दिया गया है, वहीं राजस्व विभाग ने प्रदर्शनियों के प्लॉट तैयार करने का कार्य सोमवार से शुरू कर दिया हैं। मेले के प्रगति मैदान में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों को लेकर 27 प्लॉट तैयार किए जाएंगे। इनको 11 नवंबर से आवंटित किया जाएगा।
मेला अवधि के दौरान उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए 100 मीटर के दौरान किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होने दी जाएंगी। इस पर पुलिस और प्रशासन की पैनी निगाह रहेगी। 100 मीटर के दायरे से बाहर ही दुकानें, रेहड़ी-फड़ी व स्वयं सहायता समूहों को अपना व्यवसाय चलाने की इजाजत होगी। इससे संबंधित ठेकेदार को करीब 50 प्लॉटों का स्थान खाली रखना होगा। इसकी बाकायदा निशानदेही करके मेला मैदान ठेकेदार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में सोमवार को परशुराम ताल और परिक्रमा मार्ग क्षेत्र के 100 मीटर के दायरे की निशानदेही की गई। यहां व्यावसायिक गतिविधियां पर विशेष तौर पर रोक रहेगी और पुलिस की ओर से वहां बैरिकेटिंग करके नजर भी रखी जाएगी। मेले से बाहर 100 मीटर का दायरा केवल श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए सुनिश्चित रहेगा और मेले के प्रगति मैदान में प्रदर्शनियों के सिवा खरीद-फरोख्त से संबंधित किसी भी गतिविधि को अंजाम नहीं दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राजीव सांख्यान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के आयोजन को लेकर उच्च न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। निर्देश संबंधित ठेकेदारों को जारी किए गए हैं। परशुराम ताल और रेणुका झील के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां मेला प्रशासन की ओर से सहन नहीं की जाएंगी जिसकी बाकायदा निशानदेही कर दी गई है। 11 नवंबर से तमाम गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी जिसकी जिम्मेदारियां संबंधित विभागों को सौंप दी गई हैं। मेला क्षेत्र में 100 अस्थायी शौचालयों को भी तैयार किया जा रहा है। साथ ही 27 नवंबर को तमाम मेला क्षेत्र को खाली करवाया जाएगा।----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed