{"_id":"640333f83c0432934b054e34","slug":"cycle-event-will-be-organised-in-nahan-on-5-march-nahan-news-c-19-1-78693-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शारीरिक और मानसिक विकास के लिए नाहन में साइकिल इवेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शारीरिक और मानसिक विकास के लिए नाहन में साइकिल इवेंट
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक।
सचित्र 01
शारीरिक और मानसिक विकास के लिए नाहन में साइकिल इवेंट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर स्वस्थ महिला -स्वस्थ भारत थीम पर होगा कार्यक्रम
सीएमओ कार्यालय से चौगान, लाइब्रेरी, बस स्टैंड रहेगा साइकिल रूट
संवाद न्यूज जेंसी
नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय नाहन में स्वस्थ महिला -स्वस्थ भारत थीम पर रविवार को सुबह 11:30 बजे साइकिल कार्यक्रम होगा।
स्वास्थ्य महकमे की ओर से करवाए जा रहे इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से शहर के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग रूटों पर 12 वर्ष से कम और 12 से अधिक आयु के बच्चे साइकिल चलाकर लोगों को जागरूकता का संदेश देंगे।
दरअसल, देश में करीब 63 फीसदी मौत के कारक यह गैर संचारी रोग बन रहे हैं। गैर संचारी रोग हमारी रोजमर्रा की जीवन शैली से जुड़े हुए हैं। उनके सामाजिक व आर्थिक प्रभाव हैं। तंबाकू, शराब का उपयोग, कम शारीरिक गतिविधियां और वायु प्रदूषण आदि इसके मुख्य कारण है। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
साइकलिंग के मुख्य दिशा-निर्देश
विभाग की ओर से करवाई जा रहे साइकिल इवेंट में प्रतिभागियों को तय दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। प्रतिभागी को विभाग की ओर से जारी लिंक में अपना पंजीकरण करवाना होगा। हेलमेट पहनना जरूरी है। 12 वर्ष से कम आयु के प्रतिभागियों को अपने परिजनों के साथ आना होगा। यह एक ग्रुप राइड (समूह सवारी) है, दौड़ नहीं। प्रतिभागी एक या दो की पंक्तियों में सवारी करें और गति न बढ़ाएं।
-- -
यह रहेगा साइकिल का रूट
12 वर्ष से कम आयु के प्रतिभागियों के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से गुन्नूघाट और वापस मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रूट रहेगा। इसके अलावा 12 वर्ष से अधिक की आयु के प्रतिभागियों के लिए रूट मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय-चौगान मैदान-लाइब्रेरी-चौगान-बस अड्डा वाया मोहल्ला गोविंदगढ़-मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रहेगा।
--
यातायात पुलिस की देखरेख में होगा इवेंट : डॉ. पाठक
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि गैर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता को लेकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नाहन में रविवार को साइकिल इवेंट होगा। यह आयोजन यातायात पुलिस की देखरेख में होगा। सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को पदक, प्रमाणपत्र और जलपान दिया जाएगा।
....चंद्र