{"_id":"6a6b650b64c8e1172f0a2dee","slug":"cunning-car-wheel-thief-arrested-nahan-news-c-177-1-nhn1001-184868-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कारों के पहिये चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कारों के पहिये चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
नाहन शहर से गाडियों के चोरी हुए पहिये, जिन्हें पुलिस ने बरामद किया है। स्रोत विभाग
मनीमाजरा मोटर मार्केट से चोरी के 16 पहिये बरामद
बिरोजा फैक्टरी, जीएसटी भवन, शनाड़ी रोड और संस्कृत कॉलेज के पास की थी चोरी
सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और बैंक लेन-देन पुलिस जांच के बने आधार
चालान का डर दिखाकर दुकानदारों को बेच देता था चोरी के अलॉय व्हील
एसआईटी ने वैज्ञानिक जांच के आधार पर चार मामलों का किया खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर में कारों के पहिये चुराकर वाहनों को ईंटों पर खड़ा छोड़ने वाले शातिर चोर का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जिला पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 22 वर्षीय आरोपी अभिमन्यु निवासी चिड़ांवाली को गिरफ्तार कर चार सनसनीखेज वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए 16 पहिये रिम और अलॉय व्हील सहित बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी चोरी के पहिये चंडीगढ़ के मनीमाजरा मोटर मार्केट में बेच देता था।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए थाना प्रभारी नाहन के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया था। टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और आखिरकार आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। नाहन शहर के अलग-अलग स्थानों पर खड़ी कारों को निशाना बनाने को लेकर मामले दर्ज किए गए थे। बिरोजा फैक्टरी के समीप पार्किंग में खड़ी एक कार, अस्पताल रोड स्थित जीएसटी भवन के पास खड़ी कार, शनाड़ी लिंक रोड पर खड़ी स्विफ्ट कार तथा संस्कृत कॉलेज के नीचे ग्राउंड में खड़ी फ्रॉन्क्स कार के चार-चार पहिये चोरी किए गए थे।
हर वारदात के बाद आरोपी वाहन को ईंटों या पत्थरों के सहारे खड़ा छोड़ देता था। लगातार एक जैसी घटनाओं से शहर में वाहन मालिकों में दहशत का माहौल बन गया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से रात के समय सुनसान स्थानों पर खड़ी कारों की रेकी करता था। मौका मिलते ही कुछ ही मिनटों में कार के चारों पहिये खोलकर उन्हें अपनी कार में लादता और सीधे चंडीगढ़ के मनीमाजरा मोटर मार्केट पहुंच जाता था।
विज्ञापन
चालान का बहाना बनाकर बेचता था चोरी का माल
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह दुकानदारों को झांसा देता था कि उसकी कार में लगे अलॉय व्हील आरसी के अनुरूप नहीं हैं। पुलिस कभी भी भारी चालान कर सकती है। इसी बहाने वह चोरी के पहिये अपनी कार में लगवाता और अपनी कार के पुराने पहिये दुकानदारों को बेच देता था। अच्छी हालत होने के कारण दुकानदार उसकी बातों में आ जाते थे और वह चोरी के पहिये आठ हजार से साढ़े ग्यारह हजार रुपये तक में बेच देता था।
सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन और बैंक ट्रांजेक्शन से पकड़ा
एसआईटी ने ट्रैफिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो हर वारदात के दौरान आरोपी की स्विफ्ट डिजायर संदिग्ध रूप से घटनास्थलों के आसपास आती-जाती दिखाई दी। साइबर टीम ने मोबाइल लोकेशन और बैंक खातों के लेन-देन का विश्लेषण किया तो सामने आया कि प्रत्येक चोरी की घटना के अगले दिन आरोपी के खाते में मनीमाजरा मोटर मार्केट की दुकानों से ऑनलाइन भुगतान प्राप्त हुआ था।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ में आरोपी ज्यादा देर तक टिक नहीं सका और उसने चारों वारदातों को कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मनीमाजरा मोटर मार्केट की चार अलग-अलग दुकानों से चोरी किए गए 16 पहिये (रिम एवं अलॉय व्हील सहित) बरामद कर लिए।
वैज्ञानिक जांच से मिली सफलता
शहर में लगातार हो रही पहिया चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल गठित किया गया था। टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चारों मामलों का सफल खुलासा किया है। चोरी की पूरी संपत्ति बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
-एनएस नेगी, एसपी