फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   culture

बैंडबाजे के साथ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Sun, 14 Mar 2021 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
culture
सिरमौर जिला के रेणुका जी ददाहू में श्री मदभागवत कथा के दौरान निकली शोभायात्रा। - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। श्री रेणुका जी के संन्यास आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र की 108 महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान रेणुका जी तीर्थ में शंख, घंटियाल, ढोल-नगाड़े और बैंडबाजों की मधुर ध्वनि से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भी भारी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलश यात्रा संन्यास आश्रम से शुरू हुई जो शांति संगम घाट, परिक्रमा मार्ग, राम बावरी, मंदिर परिसर और स्नानघाट से होते हुए पुन: संन्यास आश्रम में पहुंच कर संपन्न हुई। यहां आश्रम के संचालक दीनदयाल पुरी ने भागवत कथा के पवित्र ग्रंथ का विधिवत स्वागत करके पंडाल में सुशोभित किया।
विज्ञापन

कथा व्यास आचार्य वरुण शर्मा ने पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। संगीतमय भागवत कथा का आयोजन 19 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे के बीच किया जाएगा। 20 मार्च को सुबह हवन-यज्ञ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के दौरान श्रद्धालु एवं संत महात्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed