फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman strike against drugs in kotdi vayas

नशे के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल अभियान जारी

Mon, 19 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 19 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। ग्राम पंचायत कोटड़ी व्यास में पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों महिलाओं ने रैली निकाली। रैली की अध्यक्षता समाजसेवी संगीता शर्मा ने की। इससे पहले बैठक कर कोटड़ी व्यास की महिलाओं को नशे की खिलाफ एकजुट किया गया। विभिन्न संगठनों के साथ मिल कर प्रशासन के सहयोग से नशे पर चोट करने का निर्णय लिया गया। पहले नशा विक्रेताओं को चेतावनी दी जाएगी, इसके बाद इनकी धरपकड़ में सहयोग किया जाएगा।

समाजसेवी संगीता शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि गुरनाम सिंह, रुपेंद्र सिंह, जय कौर, वन रक्षक पूजा देवी समेत करीब 150 महिलाओं ने एकत्र होकर रैली निकाली। रैली व्यास, भूड़, चांदपुर, कोटड़ी से होकर निकाली गई। इस दौरान नशे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

जागरूकता रैली के दौरान नशे के सेवन से हानि व जान तक जाने के बारे में बताया गया।

क्षेत्र में संदिग्ध नशे के बिक्री स्थलों पर जाकर चेतावनी दी गई। भविष्य में नशा बेचा तो कार्रवाई होगी। विभिन्न नशे की सामग्री क्षेत्र में बिक्री पर अंकुश लगाने को पुलिस व प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा जिससे युवाओं को नशे की जानलेवा लत से बचाया जा सके। इससे पहले, रविवार को कोटड़ी व्यास मंदिर परिसर में संगीत शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें अब तक नशे के खिलाफ अभियान व भविष्य में योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। नशे के खिलाफ एकजुट होकर जागरूकता रैली निकालने का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed