{"_id":"57530d484f1c1b7d2f10a15f","slug":"woman-missing-in-sataun-giripar-from-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिपार के सतौन क्षेत्र की युवती 5 दिनों से लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरिपार के सतौन क्षेत्र की युवती 5 दिनों से लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। गिरिपार के सतौन क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती 5 दिनों से लापता है। गांव से पांवटा मेें कार्य के लिए निकली थी। देर रात तक वापिस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों व लड़की की सहेलियों से फोन कर पूछताछ व तलाश शुरू कर दी। उसी दिन शाम से मोबाइल भी ऑफ आ रहा है। पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों व रिश्तेदारों ने डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर से मिल कर उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि 24 वर्षीय लड़की पांवटा के एक कार्यालय में प्रोडक्टस सेल का कार्य करती थी। विगत 31 मई 2016 को लड़की घर से पांवटा निकली थी। रात को 7-8 बजे तक भी घर वापिस नहीं लौटी। इसके बाद कार्यालय अपने रिश्तेदार व उसकी सहेलियों को फोन कर पूछा गया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। परिजन 5 दिनों से तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गिरिपार क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल मिला था। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। युवती को मोबाइल स्विच ऑफ है। उसकी पिछली कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है।
विज्ञापन